WWE में Roman Reigns के नए निकनेम का हुआ खुलासा, अब इस नाम से जाएगा पुकारा

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अच्छी खबर (Photo: WWE.com)

WWE Confirms Roman Reigns New Nickname: WWE रॉ (Raw) का Netflix डेब्यू शो रोमन रेंस के लिए बहुत ही जबरदस्त रहा। उनका मुकाबला ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ से हुआ, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर थी। मुकाबले में हुए काफी बवाल के बाद रोमन ने अंत में जीत हासिल कर ली। रेंस ने काफी दिक्कतों के बाद अपनी खोई हुई चीजें वापस हासिल की। खुद द रॉक ने रिंग में आकर उन्हें उला फाला पहनाई। दोनों के बीच एक खास मोमेंट देखने को मिला। खैर अब WWE ने ऑफिशियल तौर पर उनका नया निकनेम कंफर्म कर दिया है।

ट्राइबल कॉम्बैट मैच में काफी अफरातफरी देखने को मिली थी। जेकब फाटू और टामा टोंगा ने सबसे पहले दखल दिया। दोनों को संभालने के लिए सैमी ज़ेन और जिमी उसो ने एंट्री की। उसके बाद केविन ओवेंस ने आकर रोमन रेंस के ऊपर हमला किया। तब लगा था कि रोमन हार जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ओवेंस को धराशाई करने के लिए कोडी रोड्स आए। अंत में मामला पूरी तरह से रोमन के पक्ष में गया और उन्होंने सिकोआ को हरा दिया।

इस बीच रिंग एनाउंसर एलिसिया टेलर ने रोमन रेंस को एकमात्र ट्राइबल चीफ नाम से पुकारा। इसके बाद SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में पॉल हेमन ने रोमन को अनडिस्प्यूटेड ट्राइबल चीफ कहा। WWE ने अब मर्चेंडाइज के जरिए रेंस के निकनेम को पूरी तरह से कंफर्म कर दिया है। उन्हें आगे अनडिस्प्यूटेड ट्राइबल चीफ नाम से ही पुकारा जाएगा।

WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा

रोमन रेंस अब 27 जनवरी को होने वाले Raw के एपिसोड में एंट्री करने वाले हैं। Raw Netflix डेब्यू शो के दौरान खुद रेंस ने पॉल हेमन को इसके बारे में जानकारी दी थी। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में हेमन ने रेंस को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंंने कहा कि 2025 के Royal Rumble मैच में रोमन भी हिस्सा लेंगे। इस खबर को सुनने के बाद फैंस खुश हो गए। लंबे समय बाद वो इस मुकाबले में नज़र आएंगे। आपको बता दें साल 2015 में अंतिम बार रेंस ने रंबल मैच अपने नाम किया था। इस बार देखना होगा कि वो क्या 10 साल का सूखा खत्म कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications