WWE न्यूज: WrestleMania के आयोजन स्थल में जल्द होगा बड़ा बदलाव?

Enter caption

रैसलिंग ऑब्जर्वर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगली बार से रैसलमेनिया अब नई जगह हो सकता है। यानि की एक तरीके से कहा जाए तो रैसलमेनिया को नया घर मिलेगा। हालांकि WWE अभी इन जगहों पर सर्वे कर रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहां रैसलमेनिया का आयोजन हो सकता है। लंदन, जैक्सनविल,शिकागो,लास वेगास में भविष्य में रैसलमेनिया हो सकता है।

Ad

WWE इस समय गिरती रेटिंग से परेशान है। वो लगातार इस रेटिंग को गिरने से बचाने की कोशिश कर रहा है। शो से पहले कई मैचों का एलान किया जा रहा है। तांकि टिकट जल्दी बिक जाए। एक अच्छे प्रोडेक्ट को पेश करने की कोशिश WWE कर रहा है।

डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि,"फ्यूचर रैसलमेनिया को लेकर WWE अब मार्केटिंग के लिए सोच रहा है। लोगों से बात की जा रही। डाटाबेस भी हर सिटी का तैयार किया जा रहा है। टिकट,मर्चेंडाइज, कितना पैसा लगेगा सभी चीजों के बारे में विचार किया जा रहा है। जिन शहरों के बारे में आगे रैसलमेनिया कराने के बारे में WWE सोच रहा है वो लंदन, जैक्सनविल,शिकागो,लास वेगास, हॉस्टन,टोरंटो.,मियामी,फ़िलाडेल्फिया, डलास है।"

ये भी पढ़ें:- 36 साल के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन की हुई मौत

UK के फैंस ने रैसलमेनिया होस्ट करने की बात हमेशा कही है। यहां के कई फैंस इसका समर्थन करते हैं। टम्पा में रैसलमेनिया 36 का आयोजन होगा। उम्मीद ये जताई जा रही है कि रैसलमेनिया 37 का आयोजन लॉस एंजिल्स में हो सकता है। अभी इसमें बदलाव कंपनी कर सकती है।

WWE हमेशा रैसलमेनिया का आयोजन उस शहर में करता है जहां फैंस की संख्या ज्यादा हो। आने वाले समय में जरूर लोकेशन में बदलाव हो सकता है। WWE ने इसके लिए अलग-अलग शहरो में सर्वे करना शुरू कर दिया है। फैंस को जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications