Bianca Belair & Montez Ford 6 Years Marriage Anniversary: बियांका ब्लेयर और मोंटेज़ फोर्ड को WWE के कुछ पावर कपल्स में गिना जाता है। दोनों ही इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं और फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वो काफी सालों से साथ हैं और उन्होंने हाल ही में बताया कि आज ही के दिन उनकी शादी को 6 साल पूरे हो गए हैं।बियांका ब्लेयर और मोंटेज़ फोर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने यहां फैंस को खुशखबरी दी। ब्लेयर और फोर्ड ने बताया कि उनकी शादी को 6 साल हो गए हैं। इसी बीच उन्होंने गेमिंग थीम की टी-शर्ट्स में कुछ फोटो क्लिक कराई और बताया कि उन्होंने 'लेवल 6' पार कर लिया है। उन्होंने अनोखे अंदाज में खास पल को सेलिब्रेट किया।आप नीचे मोंटेज़ फोर्ड और बियांका ब्लेयर द्वारा शेयर की गई तस्वीर देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE के SmackDown ब्रांड में काम कर रहे हैं मोंटेज़ फोर्ड और बियांका ब्लेयरबियांका ब्लेयर और मोंटेज़ फोर्ड दोनों ही WWE SmackDown ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं। बियांका ब्लेयर इस समय टैग टीम डिवीजन में काम कर रही हैं। वो जेड कार्गिल के साथ बतौर टैग टीम नज़र आ रही हैं। उन्होंने WWE Backlash France 2024 इवेंट में काबुकी वॉरियर्स को हराकर विमेंस टैग टीम टाइटल पर कब्जा किया था। दोनों का यह रन काफी डॉमिनेंट रहा लेकिन वो Clash at the Castle में इन्हें हार गईं।बियांका और जेड के बीच अभी अच्छा तालमेल देखने को मिल रहा है और ऐसे में दोनों फिर से आगे जाकर चैंपियनशिप जीत सकती हैं। दूसरी ओर मोंटेज़ फोर्ड टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं। वो एंजेलो डॉकिंस, बी-फैब और बॉबी लैश्ले के साथ मिलकर द प्राइड फैक्शन के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं।बॉबी अभी चोट के कारण बाहर हैं लेकिन स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स लगातार नज़र आ रहे हैं। कुछ समय पहले तक मोंटेज़ फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस की ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी चल रही थी लेकिन अभी इसे होल्ड पर रख दिया गया है। देखना होगा कि स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का भविष्य बतौर टीम कैसा रहता है। दूसरी ओर बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल की जोड़ी पर भी फैंस की नज़रें होंगी। View this post on Instagram Instagram Post