WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) 2021 में बैकी लिंच (Becky Lynch), साशा बैंक्स (Sasha Banks) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला। बैकी लिंच ने इस मैच को जीतकर अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड कर ली हैं। बैकी लिंच ने मैच के अंत में साशा बैंक्स को रोलअप कर के ये ऐतिहासिक जीत सऊदी अरब में हासिल की। WWE Network@WWENetwork.@BeckyLynchWWE does it again at #WWECrownJewel!12:56 PM · Oct 22, 2021831203.@BeckyLynchWWE does it again at #WWECrownJewel! https://t.co/6XWI7qxgBbWWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड कीइस मैच का इंतजार पूरा WWE यूनिवर्स बेसब्री से कर रहा था। मैच की शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं रही लेकिन बाद में इस मैच में काफी मजा आया। खासतौर पर बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच और साशा बैंक्स की हालत खराब कर दी थी। बैकी लिंच ने मैच के दौरान कई बार माइंडगेम भी खेला और इसका फायदा उन्हें मिला। साशा बैंक्स ने भी जीतने की इस मैच में पूरी कोशिश की। मैच का अंत जबरदस्त रहा। बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच को शानदार KOD लगा दिया था। इसके बाद बैकी बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को रिंग के बाहर भेज दिया था। साशा बैंक्स ने जल्दी से उठकर बियांका को रिंग के बाहर खींच दिया। साशा बैंक्स इसके बाद रिंग में बैकी लिंच को पिन करने गईं लेकिन बैकी लिंच ने उन्हें रोल कर दिया। रेफरी ने तीन काउंट किया और बैकी लिंच की जीत हो गई। हालांकि इस दौरान बैकी लिंच ने रोप को पकड़ लिया था और ये रेफरी नहीं देख पाए। बियांका ब्लेयर ने भी मैच बचाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाईं। मैच के बाद बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स काफी निराश नजर आईं। बैकी लिंच ने अपना टाइटल उठाकर सभी को शुक्रिया अदा किया और जश्न मनाया। बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर अब रेड ब्रांड में नजर आएंगी। साशा बैंक्स ब्लू ब्रांड में ही रहेंगी। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच की राइवलरी रेड ब्रांड में आगे भी जारी रह सकती हैं। खैर बैकी लिंच की बादशाहत अभी भी WWE में कायम हैं। दोनों विमेंस सुपरस्टार्स को हराकर बैकी लिंच ने अपना कद और ऊंचा कर दिया हैं। अब देखना होगा कि बैकी लिंच को रेड ब्रांड में कौन चुनौती देगा।WWE@WWENOT where you want to be if you're @BiancaBelairWWE!#WWECrownJewel @BeckyLynchWWE @SashaBanksWWE12:47 PM · Oct 22, 20211203239NOT where you want to be if you're @BiancaBelairWWE!#WWECrownJewel @BeckyLynchWWE @SashaBanksWWE https://t.co/pPAaPSKWj0