Bianca Belair: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2022) में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और बेली (Bayley) के बीच मैच हुआ। दोनों के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच हुआ। ये मुकाबला बहुत ही अच्छा रहा। दोनों ने एक-दूसरे पर अटैक कर हालत खराब कर दी थी। अंत में बाजी बियांका ने मारी। उन्होंने बेली को इस मुकाबले में हराकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#AndStill..@BiancaBelairWWE proves once again that she is the TOUGH-EST! #WWECrownJewel #WWE6624#AndStill..@BiancaBelairWWE proves once again that she is the TOUGH-EST! 💪#WWECrownJewel #WWE https://t.co/egveX61CybWWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने किया धमाकेदार प्रदर्शनदोनों ने इस मैच में जीतने के लिए सभी हथियारों का इस्तेमाल किया। चेयर, टेबल, लैडर और कैंडो स्टिक का जबरदस्त प्रयोग हुआ। बेली ने बियांका के ऊपर खूब अटैक किया। बेली ने इस मैच में चतुराई भी बहुत दिखाई। बियांका ने बहुत बार पलटवार दिखाया लेकिन वो सफल नहीं हो पाईं। बेली ने खासतौर पर स्टिक से उनके ऊपर हमला किया।बियांका ने अपनी ताकत इस मैच में दिखाई। उन्होंने स्टील स्टेप को उठाकर बेली के ऊपर फेंक दिया। हालांकि बेली वहां से हट गईं थी। रिंग के बाहर भी दोनों ने एक-दूसरे पर बहुत हमला किया लेकिन किसी ने हार नहीं मानी। रैंप पर बेली ने बियांका को एक डिब्बे में बंद कर दिया। रेफरी ने काउंट किया लेकिन ब्लेयर वहां से निकल गई। एंट्रेंस रैंप पर बेली ने अपना सबमिशन लगाकर बियांका की हालत खराब कर दी थी।बेली ने एक छोटी गाड़ी से बियांका पर हमला करने की कोशिश भी की। बियांका ने बेली को टेबल पर भी पटक दिया। रेफरी ने काउंट किया और 9 पर जाते ही बेली उठ गईं। बेली ने इसके बाद बियांका के ऊपर चेयर से हमला किया। ब्लेयर ने वापसी की और चेयर के ऊपर बेली को KOD लगा दिया। बियांका ने बेली को लैडर के बीच में रखकर टर्नबकल के नीचे फंसा दिया। रेफरी ने काउंट शुरू किया। 10 काउंट होने तक बेली खड़ी नहीं हो पाईं। बियांका ने इस तरह अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली। ब्लेयर का चैंपियनशिप रन 218 दिन से अभी भी बरकरार हैं। अब बियांका का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा ये देखने वाली बात होगी।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_WHAT A WAR!Kudos to both #WWECrownJewel #WWE@BiancaBelairWWE | @itsBayleyWWE155WHAT A WAR!Kudos to both 👏#WWECrownJewel #WWE@BiancaBelairWWE | @itsBayleyWWE https://t.co/FwkXcf1hNhWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।