WWE Crown Jewel 2023: 3 कारण क्यों LA Knight को Roman Reigns को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा करना चाहिए

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns vs LA Knight: 4 नवंबर को होने वाले WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सऊदी में होने वाले इस बड़े इवेंट में WWE ने अपने लगभग सभी बड़े स्टार्स को बुक किया है। फैंस का मुख्य आकर्षण हमेशा की तरह रोमन रेंस (Roman Reigns) ही रहने वाले हैं।

शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पिछले कुछ समय से ब्लडलाइन और एलए नाइट के बीच अनबन बढ़ गई हैं। रोमन रेंस मैच में जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं लेकिन नाइट की लोकप्रियता को भी WWE दरकिनार नहीं कर सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 कारण बताएंगे क्योंकि एलए नाइट को रोमन रेंस पर जीत दर्ज करके चैंपियन बनना चाहिए।

3- Roman Reigns के विरोधी LA Knight को WWE फैंस का मिल रहा है जबरदस्त सपोर्ट

एलए नाइट इस समय WWE ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी मर्चेंडाइज़ सेल्स बेहतरीन हैं। इसके अलावा हर हफ्ते उनके प्रोमो और बेहतरीन माइक स्किल्स को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस के बीच एलए नाइट का YEAH चैंट भी बहुत फेमस है।

फैंस के इस लगाव से कंपनी को एलए नाइट को पुश देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। रोमन रेंस के साथ चल रही स्टोरीलाइन के कारण एलए नाइट अब मेन इवेंट स्टार बन गए हैं। ट्रिपल एच WWE यूनिवर्स की पसंद का ध्यान देकर WWE Crown Jewel 2023 में एलए नाइट को नया अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बना सकते हैं।

2- Roman Reigns का बहुत कम चैंपियनशिप मैच लड़ना

रोमन रेंस पिछले तीन साल से भी ज्यादा समय से वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ मेगास्टार्स समेत कई टॉप स्टार्स को भी हराया है। इस साढ़े तीन साल के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन के दौरान भी रेंस के टाइटल डिफेस किसी अन्य चैंपियन की तुलना में बहुत कम हैं। इसका प्रमुख कारण रोमन का प्रोग्रामिंग से कई बार दूर रहना भी है।

यह सभी को पता है कि रोमन रेंस बहुत ही लिमिटेड डेट्स पर WWE में दिखते हैं। इस कारण अब फैंस की दिलचस्पी भी ट्राइबल चीफ में उतनी नहीं रहती है। WWE को एलए नाइट के रूप में एक पॉपुलर स्टार मिल गया है, जो अपने दम पर प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ा सकता है। WWE Crown Jewel 2023 में एलए नाइट के चैंपियन बनने की यह मुख्य वजह हो सकती है।

1- LA Knight को हार के लिए बुक करके जोखिम नहीं उठा सकती WWE

youtube-cover

लंबे समय बाद ऐसा दिख रहा है कि कंपनी के लिए किसी भी स्टार को हार के लिए बुक करना बहुत बड़ा जोखिम हो सकता है। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और एलए नाइट का Crown Jewel में होने वाला मैच कंपनी की दिशा को बदल सकता है।

एक ओर जहां रोमन रेंस हैं, जो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, वहीं दूसरी ओर एलए नाइट हैं जिन्हें फैंस का जबरदस्त सपोर्ट है। अगर कंपनी नाइट को हार के लिए बुक करती है, तब यह हो सकता है कि फैंस इसके बाद उन्हें सपोर्ट ना करें। इसलिए कंपनी एलए नाइट को चैंपियन बनाकर रेटिंग्स का फायदा उठा सकती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now