WWE SmackDown के एपिसोड के बाद Crown Jewel 2023 का ऑफिशियल मैचकार्ड: Roman Reigns-John Cena का किसके खिलाफ होगा मैच?

WWE
WWE Crown Jewel 2023 काफी ज्यादा धमाकेदार रहने की उम्मीद है

WWE: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) में काफी कम समय रह गया है। इससे पहले स्मैकडाउन (SmackDown) का एक और एपिसोड खत्म हो गया है। अब सऊदी अरब में होने वाले बड़े इवेंट से पहले रॉ (Raw) और SmackDown के एक-एक रह गए हैं।

Ad

Crown Jewel 2023 के लिए मैचकार्ड लगभग तैयार हो चुका है और यह कहना गलत नहीं होगा कि WWE ने काफी जबरदस्त काम किया है। आपको बता दें कि इस इवेंट के लिए दो और मैचों का ऐलान कर दिया है। SmackDown से ठीक पहले जॉन सीना के मैच का ऐलान किया गया था और ब्लू ब्रांड के दौरान भी बड़े चैंपियनशिप मुकाबले का ऐलान किया गया।

WWE ने कुल मिलाकर Crown Jewel के लिए 7 मैचों का ऐलान कर दिया है, जिसमें रोमन रेंस, जॉन सीना, सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर, एलए नाइट, रिया रिप्ली, रे मिस्टीरियो, इयो स्काई, लोगन पॉल, सोलो सिकोआ, कोडी रोड्स, बियांका ब्लेयर जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार्स धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। अब फैंस सोच रहे होंगे कि आखिर इस इवेंट में कौन-कौन से मैच होने वाले हैं, इस आर्टिकल के जरिए हम आपको Crown Jewel में होने वाले मैचों के बारे में बताने वाले हैं।

WWE Crown Jewel 2023 में कितने मैच होने वाले हैं?

Crown Jewel 2023 में कुल मिलाकर 7 मुकाबले होने वाले हैं, जिसमें 5 मैच चैंपियनशिप के लिए होंगे। रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप एलए नाइट, सैथ रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर, इयो स्काई विमेंस चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर, रिया रिप्ली विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को फैटल 5वे और रे मिस्टीरियो यूएस चैंपियनशिप को लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।

Ad

सभी चैंपियनशिप मैचों में रिया रिप्ली के लिए चुनौती सबसे ज्यादा मुश्किल होने वाली है, क्योंकि उन्हें अपना टाइटल 4 सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करना है। उनके सामने नाया जैक्स, राकेल रॉड्रिगेज़, शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क होने वाली हैं। इसके अलावा कोडी रोड्स vs डेमियन प्रीस्ट और जॉन सीना vs सोलो सिकोआ भी नॉन-टाइटल मैचों में नज़र आने वाले हैं।

WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns का मैच किसके खिलाफ होगा?

Ad

अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस भी Crown Jewel में एक्शन में दिखाई देने वाले हैं। वो मेगास्टार एलए नाइट के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं। SmackDown के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस के खिलाफ नाइट का पलड़ा भारी रहा। नाइट ने ना सिर्फ रेंस की बेइज्जती की, बल्कि उन्हें BFT मूव से ढेर भी किया। अब ट्राइबल चीफ की कोशिश 4 नवंबर को होने वाले Crown Jewel में नाइट को सबक सिखाने पर होगी, तो मेगास्टार अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बनते हुए इतिहास रचना चाहेंगे।

WWE Crown Jewel में John Cena का किसके खिलाफ होगा मैच?

Ad

ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम जॉन सीना भी इस साल Crown Jewel का हिस्सा होने वाले हैं और वो फर्स्ट टाइम एवर मुकाबले में सोलो सिकोआ का सामना करने वाले हैं। सीना ने 5 सालों से WWE में एक भी सिंगल्स मैच नहीं जीता है और उनकी नज़र अपनी लूज़िंग स्ट्रीक को खत्म करने पर होगी। दूसरी तरफ सिकोआ का मेन रोस्टर डेब्यू के बाद किसी भी प्रीमियम लाइव इवेंट में पहला सिंगल्स मैच होने वाला है। दोनों स्टार्स के लिए इस मैच को जीतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है, लेकिन एक का दिल टूटना एकदम तय है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications