Crown Jewel इवेंट रद्द होने के बाद WWE को कितना नुकसान होगा?

Enter caption

अमेरिका के जाने-माने अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्ट' के सऊदी पत्रकार और लेखक जमाल खशोजी 2 अक्टूबर से लापता हैं। सऊदी अरब के निवासी जमाल अमेरिका के अखबार में कॉलम लिखा करते थे। बाद में पता चला की उनका मर्डर हो गया है। जिसके बाद राजनीतिक संकट वहां पर आ गया है। 2 नवंबर को वहां WWE द्वारा क्राउन ज्वैल इवेंट का आयोजन होना है। WWE कई महीनों से इसकी तैयारी कर रहा है। अब इस पर संकट के बादल आ गए है। ये इवेंट रद्द भी हो सकता है। अगर ये इवेंट रद्द होता है तो फिर 16 मिलियिन डॉलर का नुकसान WWE को झेलना पड़ेगा।

Ad

2018 के शुरूआत में WWE ने सऊदी अरब के साथ डील की थी। कई शो के लिए ये डील की गई थी। इसी के तहत ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल का आयोजन अप्रैल में वहां हुआ था। जबरदस्त फायदा इसका WWE को हुआ था। डील के हिसाब से भी इसे काफी सफलता मिली थी। हालांकि इसमें विमेंस ने हिस्सा नहीं लिया था। जिस पर थोड़ी बहुत बात भी उठी थी। इसके अलावा सैमी जेन को लेकर भी बवाल हुआ था। इसके बाद दूसरे शो क्राउन ज्वैल का एलान भी हुआ। 2 नवंबर को ये होना है।

इस महीने की शुरूआत से ही वहां राजनीतिक संकट गहरा गए है। जमाल खशोजी को टर्की की राजधानी इंस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के दूतावास में मार दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार ये बताया गया है कि काफी नुकसान WWE को झेलना पड़ा था। क्योंकि कई पार्टनरशिप WWE ने इसके लिए पहले से की थी। 2019 को देखते हुए पहले ही wwe ने इसकी पार्टनरशिप और प्रमोशन की डील कर दी थी।

2 नवंबर को इसका आयोजन होगा। इसके लिए कई बड़े चैंपियनशिप मैचों का एलान पहले ही हो चुका है। फैंस भी इसकी तैयारी में लगे हुए है। लेकिन अगर किसी कारण ये नहीं होता है तो फिर गहरी निराशा फैंस को होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications