WWE Crown Jewel में Roman Reigns की जीत के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, ट्राइबल चीफ पर जमकर निकाली भड़ास

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने एक बार फिर बाहरी दखल से मैच जीता

Roman Reigns: Crown Jewel 2023 का अंत अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) और एलए नाइट (LA Knight) के मैच के जरिए हुआ। यह बेहतरीन मैच साबित हुआ और इस मुकाबले में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली। जैसा कि उम्मीद थी, इस मैच के अंतिम पलों में ब्लडलाइन (Bloodline) मेंबर जिमी उसो (Jimmy Uso) का दखल देखने को मिला।

इससे ट्राइबल चीफ के लिए काम काफी आसान हो गया और अंत में उन्होंने मेगास्टार को दो स्पीयर देने के बाद पिन करते हुए मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही हेड ऑफ द टेबल की 1160 दिनों बाद भी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में बादशाहत बरकरार है। हालांकि, Crown Jewel में रोमन रेंस के जीतने का तरीका कई फैंस को पसंद नहीं आया है और इस चीज़ को लेकर उनका ट्राइबल चीफ पर गुस्सा फूट पड़ा है। फैंस इस चीज़ को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं है कि रोमन ने एक बार फिर ब्लडलाइन की मदद से मैच जीता है।

Crown Jewel 2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns की LA Knight के ऊपर जीत के बाद फूटा फैंस का गुस्सा

(वो जब भी टाइटल डिफेंड करते हैं, हर बार मैच का इसी तरह अंत देखने को मिलता है।)

(रोमन दो सालों से एक जैसा ही मैच लड़ रहे हैं, मैं थक चुका हूं, मैं अब यह बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं।)

(मैं रोमन को हर बार दखल के जरिए जीतते हुए देखकर बोर हो चुका हूं।)

(वही पुरानी कहानी। दखल, स्पीयर, जीत। वो अपने दम पर नहीं जीत सकते हैं।)

(रोमन रेंस: वो सबसे अनोखे चैंपियन हैं। उनका डोमिनेंस, करिज्मा और डेडिकेशन उन्हें इतिहास का महानतम WWE चैंपियन बनाता है। उनके जैसा कोई दूसरा नहीं होगा।)

(रोमन रेंस ने टाइटल रिटेन किया लेकिन एलए नाइट की भी जीत हुई है। उन्होंने आज साबित किया है कि वो मेन इवेंट सीन में रहना डिजर्व करते हैं। उन्हें गलती से सफलता नहीं मिली है। वो आज सही मायने में मेगास्टार बने हैं। क्या शानदार मैच था।)

(पार्ट टाइमर ने द ब्लडलाइन के दखल की मदद से टाइटल रिटेन किया। इसका किसको अंदाजा था। सिनेमा।)

(यह काफी प्रिडिक्टेबल मैच था।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now