WWE Raw में धोखा मिलने और खतरनाक हमले का शिकार होने के बाद चैंपियन ने तोड़ी चुप्पी, दुश्मन को धमकी देकर धूल चटाने का किया दावा

Ujjaval
WWE Raw के बाद सैमी ज़ेन ने चैड गेबल को दी धमकी
WWE Raw के बाद सैमी ज़ेन ने चैड गेबल को दी धमकी

Sami Zayn: WWE Raw के मेन इवेंट में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने चैड गेबल (Chad Gable) को हराया और अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को रिटेन किया। गेबल ने मैच के बाद हील टर्न लेते हुए सैमी ज़ेन की हालत खराब की। शो खत्म होने के बाद सैमी ने चुप्पी तोड़ते हुए अल्फा अकादमी के लीडर को धमकी दी और उनकी हालत खराब करने का दावा किया।

Raw के ऑफ एयर होने के बाद की एक क्लिप सामने आ रही है। इसमें सैमी ज़ेन खुद पर हुए खतरनाक हमले के बाद प्रोमो कट करते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो हार के बाद चैड गेबल की स्थिति को अच्छे से समझते हैं। सैमी मैच में एंकल में दर्द के कारण संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे थे। सैमी ने कहा कि जैसे ही उनके पैर की हालत ठीक होगी, तो वो चैड गेबल को धूल चटाने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा,

"मुझे एक तरह से समझ आ रहा है। मैं इस बात को समझता हूं। मैं अब समझ रहा हूं कि आपने जब अपने परिवार और दोस्तों को निराश किया होगा, तो आपको कैसा महसूस हुआ होगा। यह मेरा शहर है और यह सभी (फैंस) मेरे लोग हैं। मैं आपको (चैड गेबल) यह बताना चाहता हूं कि जैसे ही यह (पैर) बेहतर होगा, मैं वापस आकर आपकी हालत खराब जरूर करूंगा।"

आप नीचे यह क्लिप देख सकते हैं:

WWE Raw के ऑफ एयर होने के बाद भी चैड गेबल ने सैमी ज़ेन पर किया हमला

WWE Raw के अंत में सैमी ज़ेन की चैड गेबल ने हालत खराब की और फिर उन्हें सबमिशन होल्ड में लॉक किया। इसी के साथ शो का अंत हो गया था। इसके बाद भी अल्फा अकादमी के लीडर का जमकर गुस्सा फूटा। फैंस ने गेबल की बेइज्जती करते हुए चैंट्स लगाई और इसी के चलते वो खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने दोबारा सैमी ज़ेन के एंकल को निशाना बनाया। बाद में गेबल चले गए और इसके बाद सैमी ज़ेन ने प्रोमो कट किया। ऐसा लग रहा है कि Backlash 2024 में चैड गेबल और सैमी ज़ेन के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिल सकता है।

Quick Links