WWE में 4 अलग देशों से आते हैं 12 मौजूदा चैंपियंस: Cody Rhodes समेत सभी मौजूदा चैंपियन किस देश के हैं?

WWE
WWE में इस समय 4 अलग देशों के चैंपियंस मौजूद हैं

WWE: WWE हो या फिर कोई दूसरी रेसलिंग कंपनी उसमें उनके चैंपियन सबसे ज्यादा अहम होते हैं। हर कंपनी में अलग-अलग चैंपियनशिप होती हैं, जिसे अलग-अलग सुपरस्टार जीतते हैं। WWE में भी डिवीजन के हिसाब से अलग-अलग चैंपियनशिप मौजूद हैं। इस समय सिर्फ विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को ही रॉ (Raw) एवं स्मैकडाउन (SmackDown) दोनों ब्रांड में डिफेंड किया जाता है।

पहले दोनों ब्रांड में वर्ल्ड चैंपियन और टैग टीम चैंपियंस भी सिर्फ एक ही थे, जिसे अनडिस्प्यूटेड चैंपियन के नाम से जाना जाता था। हालांकि, पिछले साल Night of Champions में Raw को अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप मिली और WrestleMania XL में दोनों ब्रांड को अपने-अपने टैग टीम चैंपियन भी मिल गए हैं।

मेन रोस्टर में इस समय 9 मुख्य चैंपियनशिप मौजूद हैं, जिसमें Raw और SmackDown ब्रांड के पास 4-4 चैंपियंस हैं। इसके अलावा एक चैंपियनशिप दोनों ब्रांड की हैं। Raw ब्रांड में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप, आईसी चैंपियनशिप और Raw टैग टीम चैंपियनशिप हैं। SmackDown की बात की जाए, तो उनके पास अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप, विमेंस चैंपियनशिप, यूएस चैंपियनशिप और SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप हैं।

आपको बता दें कि इस समय कोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन, डेमियन प्रीस्ट वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, जजमेंट डे की रिया रिप्ली विमेंस वर्ल्ड चैंपियन, बेली विमेंस चैंपियन, सैमी ज़ेन आईसी चैंपियन, लोगन पॉल यूएस चैंपियन, काबुकी वॉरियर्स की ओस्का और कायरी सेन विमेंस टैग टीम चैंपियंस, आर ट्रुथ और द मिज़ Raw टैग टीम चैंपियंस और ए-टाउन डाउन अंडर (ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर) SmackDown टैग टीम चैंपियंस हैं।

फैंस को यह बात जानकर हैरानी होगी कि WWE के मौजूदा चैंपियंस सभी एक देश से नहीं हैं, बल्कि मौजूदा 12 चैंपियंस 4 अलग देश के हैं। इस समय कंपनी में अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान जैसे देशों के सुपरस्टार्स भी चैंपियंस हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मौजूदा चैंपियन किस देश से आते हैं।

WWE के कौन से चैंपियंस किन देशों से आते हैं?

1) अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन - कोडी रोड्स (अमेरिका), अप्रैल 2024

2) वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन - डेमियन प्रीस्ट (अमेरिका), अप्रैल 2024

3) विमेंस वर्ल्ड चैंपियन - रिया रिप्ली (ऑस्ट्रेलिया), अप्रैल 2023

4) विमेंस चैंपियन - बेली (अमेरिका), अप्रैल 2024

5) आईसी चैंपियन - सैमी ज़ेन (कनाडा), अप्रैल 2024

6) यूएस चैंपियन - लोगन पॉल (अमेरिका), नवंबर 2023

7) विमेंस टैग टीम चैंपियंस - ओस्का (जापान) और कायरी सेन (जापान), जनवरी 2024

8) Raw टैग टीम चैंपियंस - द मिज़ (अमेरिका) और आर ट्रुथ (अमेरिका), अप्रैल 2024

9) SmackDown टैग टीम चैंपियंस - ऑस्टिन थ्योरी (अमेरिका) और ग्रेसन वॉलर (ऑस्ट्रेलिया), अप्रैल 2024

Quick Links