WWE ने SummerSlam 2023 में अनोखे अंदाज से इतिहास रचने का बनाया प्लान, इस ब्रांड के 2 बड़े टाइटल किए जाएंगे डिफेंड?

Pankaj
WWE SummerSlam 2023 को लेकर अहम जानकारी
WWE SummerSlam 2023 को लेकर अहम जानकारी

SummerSlam 2023: WWE SummerSlam 2023 का आयोजन अगस्त में होगा। WWE द्वारा हमेशा इस शो को तगड़े अंदाज में बुक किया जाता है। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। NXT ब्रांड का जलवा इस इवेंट में देखने को मिलेगा।

हाल ही के कुछ सप्ताहों में मेन रोस्टर के सुपरस्टार्स NXT के प्रोग्राम में दिखाई दे रहे हैं। अगले हफ्ते सैथ रॉलिंस भी अपनी WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कंपनी द्वारा अब NXT को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ऐसा लगता है कि आने वाले महीनों में NXT के लिए और भी बड़ी योजनाएं आने वाली हैं। ट्विटर यूजर BWE, जो WWE प्रोग्रामिंग के लिए रनडाउन पोस्ट करने की बात करते हैं। उन्होंने पोस्ट किया है कि WWE द्वारा इस साल SummerSlam में संभावित रूप से NXT चैंपियनशिप डिफेंड कराने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके अलावा एक और NXT की चैंपियनशिप डिफेंड की जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो फिर कंपनी द्वारा इतिहास रचा जाएगा।

WWE SummerSlam 2023 में होंगे तगड़े मुकाबले

NXT सुपरस्टार्स का जलवा SummerSlam 2023 में देखने को मिलेगा तो फिर सभी को अच्छा लगेगा। फैंस को भी मजा आएगा। NXT ब्रांड को इसकी मदद से आगे बढ़ाया जा सकता है। मेन रोस्टर के भी कुछ धमाकेदार मुकाबले इस बार देखने को मिलेंगे। अभी तक ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने एक मैच कंफर्म कर दिया है। हालांकि इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। यहां हम ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के बीच मैच की बात कर रहे हैं। दोनों के बीच तीसरा मुकाबला SummerSlam 2023 में पक्का लग रहा है।

रोमन रेंस के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। वो कंपनी के इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनका मुकाबला यहां किसके साथ होगा ये देखने वाली बात होगी। कंपनी ने उनके लिए खास प्लान जरूर बनाया होगा। इस समय तो वो जिमी उसो के साथ राइवलरी में चल रहे हैं। जिमी के साथ भी उनका सिंगल्स मुकाबला SummerSlam 2023 में देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now