Ronda Rousey ने प्रोमो के दौरान की बहुत बड़ी गलती, WWE ने एडिट करते हुए ट्विटर पर शेयर किया सैगमेंट

WWE ने रोंडा राउजी का प्रोमो सैगमेंट ट्विटर पर किया शेयर
WWE ने रोंडा राउजी का प्रोमो सैगमेंट ट्विटर पर किया शेयर

WWE ने हाल ही में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के बीच SmackDown में हुए सैगमेंट का वीडियो शेयर किया। WWE ने इसमें की गई बड़ी गलती को जरूर एडिट कर दिया। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में कुछ दिन बाद शार्लेट फ्लेयर और रोंडा रोंडा राउजी के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। इस साल विमेंस रंबल मैच में राउजी ने वापसी की थी। राउजी ने विमेंस रंबल मैच भी अपने नाम किया। इसके बाद राउजी ने WrestleMania में अपने प्रतिद्वंदी के तौर पर फ्लेयर को चुना था।

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में रोंडा राउजी ने की थी बड़ी गलती

अभी तक WWE ने शार्लेट फ्लेयर और राउजी की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। शार्लेट फ्लेयर ने जरूर राउजी की कई बार हालत खराब कर दी। एक हफ्ते पहले राउजी के मुंह से खून भी निकल गया था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोंडा राउजी ने शानदार प्रोमो दिया। राउजी ने गलती से अपने आप को SmackDown चैंपियन बोल दिया। इस दौरान विमेंस शब्द भी उन्होंने नहीं बोला। इसके बाद राउजी ने इस गलती को कवर करने की कोशिश भी की थी।

WWE ने राउजी के इस सैगमेंट को ट्विटर पर पोस्ट किया। WWE ने राउजी की इस बड़ी गलती को एडिट कर दिया।

Ad

पिछले महीने भी राउजी ने इस तरह की गलती की थी। राउजी और फ्लेयर के बीच इस समय प्रोमो वार चल रहा हैं। राउजी के प्रोमो इस बार कुछ खास नहीं लग रहे हैं। कई गलतियां वो कर रही हैं। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इस बात पर नाराजगी जताई। कई दिग्गज भी उनके प्रोमो के ऊपर सवाल उठा चुके हैं। इस राइवलरी में राउजी बेबीफेस रूप में काम कर रही हैं।

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 38 में रोंडा राउजी की जीत हो जाएगी और वो चैंपियन बन जाएंगी। कुछ दिन पहले राउजी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो WrestleMania 38 के बाद भी WWE में काम करेंगी। इस लिहाज से भी लग रहा है कि वो चैंपियन बन जाएंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications