WWE डे 1 (Day 1) में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और 32 साल के मैडकैप मॉस (Madcap Moss) के बीच शानदार मैच हुआ। फैंस को लगा था कि ये मैच काफी छोटा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसा लगा था कि मैकइंटायर इस मैच में आसानी से जीत हासिल करेंगे लेकिन फैंस को ये भी देखने को नहीं मिला। मैडकैप मॉस ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन कर फैंस को दिल जीत लिया। हालांकि मैकइंटायर ने अंत में बड़ी मुश्किल से जीत हासिल की।WWE@WWE.@DMcIntyreWWE sends Madcap flying!#WWEDay17:12 AM · Jan 2, 2022538127.@DMcIntyreWWE sends Madcap flying!#WWEDay1 https://t.co/sZo2c2RteUWWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को मैडकैप मॉस ने दी अच्छी चुनौतीमैडकैप मॉस के साथ इस मैच में रिंगसाइड में हैप्पी कॉर्बिन भी मौजूद थे। कॉर्बिन ने शुरूआत में प्रोमो देकर मैकइंटायर का मजाक भी बनाया। मैच की शुरूआत में मैकइंटायर ने अपना दबदबा बनाया और लगा था कि वो आसानी से जीत हासिल कर लेंगे। मैडकैप मॉस ने कुछ देर बाद दिखाया कि वो आसानी से हार नहीं मानेंगे।मैकइंटायर के मूव्स का मैडकैप मॉस ने अच्छा जवाब दिया। मैकइंटायर के कुछ अच्छे मूव्स को भी मैडकैप मॉस ने फेल कर दिया था। फैंस को ये देखकर काफी मजा आ रहा था। फैंस ने सोचा था कि रिंग में आकर कॉर्बिन भी कुछ बवाल करेंगे। मैडकैप मॉस ने भी ये ही चीज़ सोची होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कॉर्बिन ने इस मैच में दखलअंदाजी नहीं की। मैच का अंत शानदार रहा। मैकइंटायर ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और क्लेमोर मारकर ये मैच जीत लिया।साल की शुरूआत में मैकइंटायर ने बड़ी जीत हासिल की। मैकइंटायर इस मैच में जीत का दावा पहले ही ठोक चुके थे। पीपीवी से पहले ही मैकइंटायर ने मैडकैप मॉस को कड़ी चेतावनी दी थी। मैडकैप मॉस ने भी इस बार फैंस को निराश नहीं किया। मैकइंटायर की हालत मैडकैप मॉस ने जरूर खराब कर दी थी। मैकइंटायर ने भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें मैडकैप मॉस द्वारा तगड़ी चुनौती मिलेगी। मैडकैप मॉस के कुछ अच्छे मूव्स भी फैंस को रिंग में देखने को मिले। मैकइंटायर ने बड़ी जीत हासिल कर ली और अब देखना होगा कि वो ब्लू ब्रांड में किसे आगे चुनौती देंगे।WWE@WWE.@DMcIntyreWWE takes down Madcap Moss at #WWEDay1! @riddickMoss @BaronCorbinWWE7:19 AM · Jan 2, 2022578143.@DMcIntyreWWE takes down Madcap Moss at #WWEDay1! @riddickMoss @BaronCorbinWWE https://t.co/4SsvnYTTnl