WWE ने क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी के दौरान बताया था कि ड्राफ्ट की वापसी होने वाली है। 2020 के ड्राफ्ट में काफी कम समय बचा है और WWE जरूर ही इस बार कुछ खास करना चाहेगा। पिछली बार का ड्राफ्ट ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आया था लेकिन इस बार WWE दोनों ब्रांड को संतुलित करके अच्छा काम कर सकता है।ड्राफ्ट के शुरुआती पिक्स काफी ज्यादा रोचक रहते हैं और इस बार भी फैंस जानना चाहते हैं कि सुपरस्टार्स किस ब्रांड में जा सकते हैं। कई सारे सुपरस्टार्स अपने वर्तमान ब्रांड में टिके रहेंगे वहीं कुछ अपनी नई शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। इस समय Raw और SmackDown दोनों ही ब्रांड असंतुलित है और ड्राफ्ट के बाद चीज़ें बदल सकती हैं।#NewProfilePic pic.twitter.com/7qdusYI5kl— MVP (@The305MVP) September 28, 2020ड्राफ्ट की वजह से WWE को रेटिंग्स में भी बड़ा फायदा होता है। इसके साथ ही इस साल के ड्राफ्ट को यादगार बनाने के लिए कंपनी कुछ सरप्राइज भी प्लान कर सकता है। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो ड्राफ्ट के दौरान देखने को मिल सकती हैं।5- हर्ट बिजनेस से बॉबी लैश्ले मजबूरन अलग हो जाएं और WWE SmackDown में कदम रखेंAHEM! My business associates would like a word with you... https://t.co/K7P2G12eFn pic.twitter.com/3ofFH9LgRw— MVP (@The305MVP) October 4, 2020हर्ट बिजनेस इस समय Raw में मौजूद है। साथ ही बॉबी लैश्ले के पास US चैंपियनशिप है। हमेशा ही मिड-कार्ड चैंपियनशिप ब्रांड बदलते हुए नजर आती हैं। कुछ ऐसा ही ड्राफ्ट 2020 के दौरान हो सकता है।पिछले साल US चैंपियनशिप और IC चैंपियनशिप अपने-अपने ब्रांड में ही रही थी लेकिन इस बार जरूर बदलाव होगा। ऐसे में बॉबी लैश्ले SmackDown में जा सकते हैं। इस दौरान WWE फैंस को सरप्राइज कर सकता है और बचे हुए हर्ट बिजनेस को Raw में ही रहने दे सकता है।ये भी पढ़ें:- 5 तरीकों से WWE अक्टूबर के महीने में फैंस को शॉक दे सकता है