अक्टूबर के महीने की शुरुआत हो गयी है और WWE अब इस महीने को अच्छा बनाना चाहेगा। इस महीने हैल इन ए सैल पीपीवी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ड्राफ्ट की वापसी भी अक्टूबर में ही होने वाली है। इस वजह से अक्टूबर का महीना WWE के लिए महत्वपूर्ण रहेगा और उन्हें यहां खास चीज़ें करनी होगी।WWE हमेशा ही हर महीने कुछ टाइटल चेंज, रिटर्न्स और शानदार मैच बुक करता है। इस वजह से सरप्राइज देखने को मिलते हैं। सितंबर का महीना WWE के लिए बढ़िया रहा था। WWE ने क्लैश ऑफ चैंपियंस का शानदार पीपीवी बुक किया। इसके साथ ही Raw और SmackDown के शानदार एपिसोड भी देखने को मिले।Roman: "This match will have the highest stakes of any WWE match ever... I love you" #Smackdown pic.twitter.com/qwaYBscJe5— Wrestle Critic (@WrestleCritic) October 3, 2020ये भी पढ़ें:- 3 मौके जब WWE में ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन ने दोस्ती की नई मिसाल पेश कीअगर WWE को अक्टूबर का महीना अच्छा बनाना है तो उन्हें जरूर ही कुछ सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे अक्टूबर का महीना अच्छा बनेगा और फैंस 2020 में इस महीने को हमेशा याद रखेंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो अक्टूबर के महीने में WWE में देखने को मिल सकती हैं।5- जे उसो को मैच हारने के बाद रोमन रेंस की नई WWE फैक्शन में शामिल होना पड़ेDoes Roman Reigns have a nasty plan in mind for his nemesis Jey Uso?https://t.co/lCaygesVoh#WWE #SmackDown— Alexa Bliss FC (@alexablissguys) October 3, 2020रोमन रेंस और जे उसो के बीच हैल इन ए सैल में मैच होने वाला है। अबतक मैच के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन जे उसो ने रेंस के चैलेंज को स्वीकारा है। रोमन रेंस मैच में शर्त रखने वाले हैं। यहां से रोमन रेंस की नई फैक्शन की शुरुआत हो सकती हैं।वो मैच में शर्त रख सकते हैं कि अगर उसो की हार हुई थी उन्हें रोमन रेंस की नई फैक्शन में शामिल होना पड़ेगा। अगर ऐसा कुछ होता है तो जरूर ही फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा।ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए