WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही ज्यादा खास साबित हुआ। ड्राफ्ट का दूसरा पार्ट Raw में देखने को मिला और आधिकारिक तौर पर अब इसका अंत भी हो गया है। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में हुए ड्राफ्ट के पहले राउंड की तरह ही Raw में भी एडम पीयर्स (Adam Pearce) और सोन्या डेविल (Sonya Deville) ने सभी राउंड्स के पिक्स का ऐलान किया।WWE@WWE🔵 #WWEDraft Night 2 Thread 🔴🌟 Round 1 🌟#SmackDown Women's Champion @BeckyLynchWWE is headed to #WWERaw!5:49 AM · Oct 5, 20213844785🔵 #WWEDraft Night 2 Thread 🔴🌟 Round 1 🌟#SmackDown Women's Champion @BeckyLynchWWE is headed to #WWERaw! https://t.co/1kw48R1Sj1हालांकि Raw में गौर करने वाली बात यह रही कि दूसरे पार्ट में सबसे पहले SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच को सिलेक्ट किया गया। इसमें सबसे खास बात यह थी कि बैकी ने खुद ही इस बात का ऐलान किया कि अब वो Raw का हिस्सा हैं। इसके अलावा सबसे आखिरी में सैमी जेन को सिलेक्ट किया गया और वो अभी भी SmackDown का ही हिस्सा हैं। ड्राफ्ट के जरिए NXT के कई सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में बुलाया गया और साथ ही में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट गेबल स्टीवसन को भी ड्राफ्ट में जगह मिली। वो Raw ब्रांड का हिस्सा होने वाले हैं। सैथ रॉलिंस, फिन बैलर, केविन ओवेंस, रिकोशे, द वाइकिंग रेडर्स, कार्मेला, शेमस, शायना बैजलर यह ऐसे कुछ फेमस सुपरस्टार्स रहे जिनके ब्रांड में बदलाव देखने को मिला। WWE@WWETHE DRIP KING is back on #WWERaw!@WWERollins returns to Monday nights.#WWEDraft6:13 AM · Oct 5, 20211396376THE DRIP KING is back on #WWERaw!@WWERollins returns to Monday nights.#WWEDraft https://t.co/B1OQsjgHtVWWE ने ड्राफ्ट के जरिए काफी हैरान भी किया और ऐसे भी कुछ सुपरस्टार्स थे जिनके ब्रांड बदले जाने की उम्मीथ लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसमें सिजेरो, डेमियन प्रीस्ट, एलेक्सा ब्लिस जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं। WWE Draft 2021 के दूसरे पार्ट में Raw और SmackDown में सिलेक्ट किए गए सुपरस्टार्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं:WWE ड्राफ्ट का पहला राउंड:Raw - बैकी लिंचSmackDown - द उसोज (जिमी और जे उसो)Raw - बॉबी लैश्लेSmackDown - साशा बैंक्सWWE ड्राफ्ट का दूसरा राउंड:Raw - सैथ रॉलिंसSmackDown - शिंस्के नाकामुरा और रिक बूग्सRaw - डेमियन प्रीस्टSmackDown - शेमसWWE ड्राफ्ट का तीसरा राउंडRaw - एजे स्टाइल्स और ओमोसSmackDown - शायना बैजलरRaw - केविन ओवेंसSmackDown - जाया लीWWE ड्राफ्ट का चौथा राउंडRaw - स्ट्रीट प्रॉफिट्स (एंजेलो डॉकिंस और मोंटेज फोर्ड)SmackDown - द वाइकिंग रेडर्स (एरिक और इवार)Raw - फिन बैलरSmackDown - रिकोशेWWE ड्राफ्ट का 5वां राउंडRaw - कैरियन क्रॉसSmackDown - एंजल गार्जा और हम्बर्टो कारिलोRaw - एलेक्सा ब्लिसSmackDown - सिजेरोWWE Draft का आखिरी राउंडRaw - कार्मेलाSmackDown - रिज हॉलैंडRaw - गेबल स्टीवसनSmackDown - सैमी जेन