WWE Draft के बाद Raw और SmacDown में शामिल सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

WWE Draft 2021 के बाद आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स Raw या SmackDown किस ब्रांड में हैं?
WWE Draft 2021 के बाद आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स Raw या SmackDown किस ब्रांड में हैं?

#) WWE Draft के बाद Raw का विमेंस डिवीजन इस प्रकार है:

ड्राफ्ट के दौरान Raw विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को जरूर ब्लू ब्रांड में भेज दिया गया, लेकिन SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच अब रेड ब्रांड का हिस्सा हैं। इसके अलावा बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन जैसे सुपरस्टार्स रेड ब्रांड को मजबूती देंगीं। एलेक्सा ब्लिस, नाया जैक्स अभी भी रेड ब्रांड का ही हिस्सा हैं।

बैकी लिंच (SmackDown विमेंस चैंपियन), एलेक्सा ब्लिस, रिया रिप्ली - निकी A.S.H (WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस), कार्मेला, लिव मॉर्गन, नाया जैक्स, बियांका ब्लेयर, डूड्रॉप, मिया यिम, डैना ब्रुक, जेलिना वेगा, टमीना और टेगन नॉक्स।

#) WWE Draft के बाद Raw का टैग टीम डिवीजन इस प्रकार है:

Raw टैग टीम चैंपियंस रैंडी ऑर्टन और रिडल अभी भी रेड ब्रांड का हिस्सा हैं। इसके अलावा SmackDown से भी कई टीम को रेड ब्रांड का हिस्सा बनाया गया है। इसमें स्ट्रीट प्रॉफिट्स और एल्फा अकेदमी शामिल हैं।

रैंडी ऑर्टन - रिडल (Raw टैग टीम चैंपियंस), स्ट्रीट प्रॉफिट्स, डॉल्फ जिगलर - रॉबर्ट रूड, ओटिस - चैड गेबल, डॉमिनिक - रे मिस्टीरियो, सेड्रिक एलेक्जेंडर - शेल्टन बेंजामिन, एजे स्टाइल्स - ओमोस और अपोलो क्रूज - कमांडर अजीज।

Quick Links