WWE Draft 2023 में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन के ब्रांड का हुआ, जानिए Raw-SmackDown में से किसमें मिली जगह?

..
पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन हैं सैथ रॉलिंस
पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन हैं सैथ रॉलिंस

Seth Rollins: WWE Raw के हालिया एपिसोड में भी ड्राफ्ट (Draft 2023) का सफर जारी रहा। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) रेड ब्रांड शो का हिस्सा ही रहेंगे। Draft 2023 के नाईट 2 में पहले ही राउंड में दूसरे पिक के तौर पर रॉलिंस को चुना गया, वहीं इसके जवाब में स्मैकडाउन (SmackDown) ने 16 बार की विमेंस चैंपियन शार्लेट (Charlotte) को चुना।

SmackDown ने नाईट 2 की शुरूआत यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी को पिक करके की और इसके बाद उन्होंने पूर्व विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को चुना। वो इसके पहले भी ब्लू ब्रांड का ही हिस्सा थीं। द क्वीन के नाम से मशहूर शार्लेट फ्लेयर फिलहाल WrestleMania 39 में रिया रिप्ली से मिली हार के बाद WWE से दूर चल रही हैं। उन्होंने अभी तक 14 बार विमेंस चैंपियनशिप, 2 बार NXT विमेंस चैंपियनशिप और 1 बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है।

पिछले कुछ समय से यह देखा गया है कि शार्लेट लंबे समय तक इन-रिंग एक्शन से दूर रहती हैं। पिछले साल भी वो कई महीनों तक WWE में नहीं दिखी थी। इस साल शो ऑफ द शोज में रिया रिप्ली के खिलाफ हारने के बाद वो अभी तक WWE में नहीं दिखी हैं। यह हो सकता है कि Draft के बाद वो जल्द ही वापसी करें।

ट्रिपल एच ने कुछ ही हफ्ते पहले नई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अनावरण किया था। सैथ रॉलिंस ने भी चैंपियनशिप को जीतने पर दिलचस्पी दिखाई थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि कंपनी Night of Champions 2023 में द आर्किटेक्ट को नया वर्ल्ड चैंपियन बना सकती है। उनके अलावा कंपनी में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के नाम पर भी चर्चा हुई थी।

WWE Raw के हालिया एपिसोड के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला हुआ

WWE Raw के हालिया एपिसोड की शुरुआत में पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस के बीच सैगमेंट देखने मिला था। रॉलिंस ने रेंस पर ताना कसते हुए कहा कि उनके Raw ब्रांड में बने रहने से ट्राइबल चीफ खुश होंगे। इसके कुछ समय बाद हेमन ने ऐलान किया कि रोमन ने रॉलिंस vs सिकोआ मैच को बुक किया है। हालांकि, मेन इवेंट में हुए इस मैच को DQ के जरिए विजिनरी ने जीता था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications