WWE Draft को लेकर अच्छी खबर, बड़े इवेंट से पहले सुपरस्टार्स करेंगे नई शुरुआत?

Ujjaval
ड्राफ्ट अनाउंस करते हुए स्टैफनी मैकमैहन (Photo: WWE.com)
ड्राफ्ट अनाउंस करते हुए स्टैफनी मैकमैहन (Photo: WWE.com)

WWE Draft Reportedly in Plans: WWE में हर साल ड्राफ्ट देखने को मिलता है। इसके द्वारा सुपरस्टार्स अपने ब्रांड में बदलाव करते हैं और दूसरे शोज़ में जाकर नई शुरुआत करते हैं। 2025 में भी ड्राफ्ट होने की पूरी संभावना है। अब इसकी तारीख को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया है। कंपनी के दूसरे सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट के पहले ड्राफ्ट हो सकता है।

Ad

WrestleVotes ने Backstage Pass पर WWE ड्राफ्ट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि SummerSlam 2025 इवेंट से पहले ड्राफ्ट देखने को मिल सकता है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार ड्राफ्ट का आयोजन मई के अंत में हो सकता है लेकिन अभी इसके चांस कम दिखाई दे रहे हैं। SummerSlam 2025 के पहले ड्राफ्ट का आयोजन करना ज्यादा सही फैसला रह सकता है।

Ad

ड्राफ्ट की WWE को अभी बहुत ज्यादा जरूरत है। इसका बड़ा कारण यह है कि हाल के समय में रोस्टर में बहुत बड़े बदलाव हुए हैं। कुछ स्टार्स को रिलीज कर दिया है, वहीं कुछ डेब्यू भी देखने को मिले हैं। अभी Raw और SmackDown में संतुलन बनाना बहुत ज्यादा जरुरी है और इसके लिए ड्राफ्ट से अच्छा कोई विकल्प नहीं हो सकता है। उम्मीद है कि WWE इसे जल्द बुक करेगा।

WWE SummerSlam 2025 ऐतिहासिक रहने वाला है

SummerSlam का इतिहास काफी बड़ा है। 37 साल से इस शो का आयोजन हो रहा है और अब 38वां संस्करण देखने को मिलने वाला है। यह शो अपने आप में काफी खास रहने वाला है। अब तक SummerSlam एक नाईट का देखने को मिलता था लेकिन अब इसे WrestleMania की तर्ज पर बुक किया जाने वाला है। अब से समर के सबसे बड़े शो का आयोजन दो दिन तक होगा।

SummerSlam 2025 को WWE द्वारा 2 और 3 अगस्त के लिए बुक किया गया है। यह लोकप्रिय ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम से लाइव देखने को मिलने वाला है। शो को रैपर कार्डी बी द्वारा होस्ट किया जाने वाला है। साफ तौर पर लग रहा है कि WWE इसे भी अपने WrestleMania इवेंट की तरह एकदम ही धमाकेदार बनाने के बारे में सोच रहा है। देखना होगा कि यहां किन मैचों का आयोजन होगा।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications