WWE ड्राफ्ट 2020 का आधिकारिक तौर पर अब खत्म हो चुका है। पिछले हफ्ते SmackDown में शुरू हुआ ड्राफ्ट का अंत इस हफ्ते Raw में हुआ। कुल मिलाकर ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट के 4 राउंड हुए, तो रेड ब्रांड में इसके 6 राउंड देखने को मिले। हालांकि सभी सुपरस्टार्स को इन 12 राउंड में अपना ब्रांड नहीं मिला।
कई सुपरस्टार्स ऐसे रहे जिनके ब्रांड की घोषणा WWE नेटवर्क पर प्रसारित होने वाले शो Talking Smack और Raw Talk के दौरान हुई। WWE ड्राफ्ट में इस साल सबसे पहली पिक WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर रहे और उन्हें Raw ने रिटेन किया। इसके अलावा यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को SmackDown ने सबसे पहले अपने ब्रांड में चुना।
यह भी पढ़ें: WWE Draft, Part-2: Raw और SmackDown में जाने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट
इस बीच कई सुपरस्टार्स के ब्रांड भी बदले, लेकिन इसकी शुरुआत सैथ रॉलिंस से हुई। रॉलिंस को Raw से SmackDown में ड्राफ्ट किया गया। इसके अलावा फीन्ड, केविन ओवेंस, एलेक्सा ब्लिस, एलिस्टर ब्लैक जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स का भी ब्रांड बदला गया है। WWE ने ड्राफ्ट के दौरान फैंस को नए चैंपियंस देते हुए काफी हैरान भी किया।
दरअसल ड्राफ्ट के दौरान न्यू डे को Raw में भेजा गया और स्ट्रीट प्रॉफिट्स को SmackDown में। दोनों ही अपने ब्रांड के चैंपियन थे और इसी वजह से WWE ने कंफ्यूजन से बचने के लिए दोनों चैंपियंस के टाइटल को स्वैप करा दिया। अब न्यू डे रॉ टैग टीम चैंपियन और स्ट्रीट प्रॉफिट्स स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन हैं।
हालांकि फैंस इस बात का जानने में काफी इच्छुक होंगे कि WWE ड्राफ्ट के बाद अब Raw और SmackDown में कौन से सुपरस्टार्स शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम दोनों ब्रांड में शामिल हुए सभी सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे।
#) WWE ड्राफ्ट के बाद Raw रोस्टर का मेंस डिवीजन इस प्रकार है:
-) ड्रू मैकइंटायर (WWE चैंपियन)
-) एजे स्टाइल्स
-) रिकोशे
-) एंजल गार्जा
-) हम्बर्टो कारिलो
-) टकर
-) ड्रू गुलक
-) ब्रे वायट 'द फीन्ड'
-) रैंडी ऑर्टन
-) ब्रॉन स्ट्रोमैन
-) मैट रिडल
-) जैफ हार्डी
-) कीथ ली
-) इलायस
-) शेमस
-) आर ट्रुथ (24*7 चैंपियन)
-) डाबा काटो
-) टाइटल ओ नील
-) अकीरा टोजावा
-) रिडिक मॉस
-) अर्टुरो रुएस
-) एरिक
यह भी पढ़ें: WWE Draft 2020 के दौरान किसी भी ब्रांड में नहीं चुने गए सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट