WWE Elimination Chamber में दिग्गज ने 5 Superstars को हराकर जीता खतरनाक मैच, WrestleMania 38 का मिला टिकट

WWE Elimination Chamber 2022 में 6 विमेंस के बीच हुआ शानदार मुकाबला
WWE Elimination Chamber 2022 में 6 विमेंस के बीच हुआ शानदार मुकाबला

WWE Elimination Chamber 2022 में शानदार 6 विमेन एलिमिनेशन चैंबर मैच देखने को मिला। ये मैच काफी अच्छा रहा और सभी विमेंस सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन इस मैच में किया। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने ये चैंबर मैच अंत में शानदार अंदाज में जीत लिया। ये रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच था। अब रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में चैंपियनशिप मैच में ब्लेयर नजर आएंगी।

WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने जीता बहुत बड़ा मैच

विमेंस Elimination Chamber मुकाबले में रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन, ड्रूड्रॉप, निकी A.S.H. और एलेक्सा बिल्स ने हिस्सा लिया। इस मैच का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। मैच में एलेक्सा ब्लिस की एंट्री का ऐलान इस हफ्ते रेड ब्रांड के दौरान किया गया था।

मैच की शुरूआत लिव मॉर्गन और निकी A.S.H. ने की। दोनों ने शुरूआत में एक-दूसरे के ऊपर काफी हमले किए। इसके बाद ड्रूड्रॉप चैंबर से बाहर निकलीं लेकिन निकी ने उन्हें धराशाई कर दिया। चैंबर से इसके बाद रिया रिप्ली ने एंट्री की। रिप्ली ने रिंग के अंदर सभी सुपरस्टार्स के ऊपर खतरनाक अटैक किया। रिया रिप्ली ने निकी को सबसे पहले एलिमिनेट किया। चैंबर से इसके बाद एलेक्सा ब्लिस ने एंट्री की। सभी की नजरें उनके ऊपर थीं क्योंकि चार महीने बाद रिंग में वो एक्शन में नजर आईं।

रिंग में आते ही एलेक्सा ने सभी विमेंस सुपरस्टार्स पर अटैक कर दिया। फैंस ने भी उन्हें खास अंदाज में चीयर किया। लिव मॉर्गन ने इसके बाद ड्रूड्रॉप को एलिमिनेट कर दिया। चैंबर से सबसे अंत में बियांका ब्लेयर ने एंट्री की। एलेक्सा बिल्स ने लिव मॉर्गन को एलिमिनेट इसके बाद किया। बियांका ब्लेयर ने रिया रिप्ली को इसके बाद आसानी से एलिमिनेट कर दिया। अंत में बियांका ब्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ही रिंग में मौजूद थीं। दोनों ने एक-दूसरे को काफी टक्कर दी। अंत में बियांका ब्लेयर ने जीत हासिल कर ली।

WWE Elimination Chamber 2022 इवेंट में ही बैकी लिंच और लीटा के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। जो भी इस मैच में जीतेगा उसका सामना अब बियांका ब्लेयर के साथ होगा। उम्मीद के मुताबिक इस मैच में बैकी लिंच अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर लेंगी।