5 तरीके जिनसे WWE Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns vs Sami Zayn मैच का अंत हो सकता है 

WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस और सैमी ज़ेन
WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस और सैमी ज़ेन

Roman Reigns: WWE के अगले इवेंट एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2023 के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) के मैच का ऐलान कर दिया गया है। रोमन रेंस इस इवेंट में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के खिलाफ मैच में अपना अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करेंगे। देखा जाए तो बेहतरीन बिल्ड-अप की वजह से इस मैच को लेकर काफी हाइप क्रिएट हो चुका है।

बता दें, सैमी ज़ेन यह मैच जीतकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने का दावा कर चुके हैं। वहीं, ट्राइबल चीफ ने इस मैच के दौरान सैमी का उनके परिवार के सामने बुरा हाल करने की धमकी दी है। यही कारण है कि सभी जानना चाहते हैं कि इस मैच का अंत किस प्रकार होगा। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 तरीकों का जिक्र करने वाले हैं जिनसे WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस vs सैमी ज़ेन मैच का अंत हो सकता है।

5- रोमन रेंस WWE Elimination Chamber 2023 में सैमी ज़ेन को क्लीन तरीके से हरा सकते हैं

रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे डोमिनेंट चैंपियंस में से एक बन चुके हैं। ट्राइबल चीफ अपने इस रन के दौरान WWE में मौजूद कई बड़े सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं। यही कारण है कि सैमी ज़ेन के लिए इस मैच में रोमन रेंस का सामना करना इतना आसान नहीं होने वाला है।

देखा जाए तो सैमी ज़ेन की तुलना में रोमन रेंस काफी ताकतवर सुपरस्टार हैं। वहीं, सैमी ज़ेन भले ही बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर हैं लेकिन उन्हें बड़े मैचों में कम्पीट करने का उतना अनुभव नहीं है। यही कारण है कि इस बात की संभावना बनी हुई है कि ट्राइबल चीफ इस मुकाबले में सैमी ज़ेन का बुरा हाल करने के बाद उन्हें क्लीन तरीके से हरा सकते हैं।

4- रोमन रेंस vs सैमी ज़ेन मैच का DQ के जरिए अंत हो सकता है

सैमी ज़ेन मौजूदा समय में WWE फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। कई ऐसे भी फैंस है जो कि सैमी ज़ेन द्वारा रोमन रेंस को हराकर नया अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, अभी रोमन रेंस से टाइटल वापस लेने का समय नहीं आया है।

सैमी ज़ेन को भी इस वक्त हार के लिए बुक करना सही नहीं रहेगा। यही कारण है कि संभव है कि WWE Elimination Chamber 2023 इवेंट में होने जा रहे इस मैच का DQ के जरिए अंत करा सकती है। बता दें, Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस मैच का भी DQ के जरिए अंत हुआ था।

3- WWE Elimination Chamber 2023 में केविन ओवेंस की मदद से रोमन रेंस को हरा सकते हैं सैमी ज़ेन

WWE Royal Rumble 2023 इवेंट में रोमन रेंस और द ब्लडलाइन ने केविन ओवेंस पर जबरदस्त हमला करते हुए उनका बुरा हाल कर दिया था। इसके बाद से ही केविन ओवेंस WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। ऐसा लग रहा है कि केविन ओवेंस की Elimination Chamber 2023 इवेंट के दौरान वापसी देखने को मिल सकती है।

केविन ओवेंस Elimination Chamber इवेंट में वापसी के बाद रोमन रेंस vs सैमी ज़ेन मैच में दखल दे सकते हैं। यह बात तो पक्की है कि केविन ओवेंस की वापसी से ट्राइबल चीफ काफी चौंक जाएंगे। संभव है कि केविन ओवेंस की वजह से रोमन रेंस का ध्यान भटके होने का फायदा उठाकर सैमी ज़ेन उन्हें चालाकी से पिन करके मैच जीत सकते हैं।

2- सोलो सिकोआ Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस को जीत दिला सकते हैं

रोमन रेंस भले ही लंबे समय से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। हालांकि, कई बार ऐसा देखने को मिल चुका है जब वो मैच के दौरान अपने प्रतिद्वंदी के सामने कमजोर पड़ गए थे। इस वजह से ट्राइबल चीफ की मदद के लिए उनके साथियों को आगे आना पड़ा था।

बता दें, खुद रोमन रेंस ने द उसोज़ को Elimination Chamber 2023 इवेंट से दूर रहने के लिए कहा है लेकिन सोलो सिकोआ इस इवेंट का हिस्सा हो सकते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सैमी ज़ेन बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर हैं इसलिए संभव है कि मैच के दौरान वो रोमन रेंस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इस स्थिति में सोलो सिकोआ मैच में दखल देकर ट्राइबल चीफ को जीत हासिल करने में मदद कर सकते हैं।

1- सैमी ज़ेन WWE Elimination Chamber में रोमन रेंस को अपने दम पर हराते हुए चौंका सकते हैं

WWE Elimination Chamber 2023 का आयोजन कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में होना है। बता दें, यह सैमी ज़ेन का होमटाउन है और इस मैच के दौरान उन्हें एरीना में मौजूद दर्शकों से जबरदस्त सपोर्ट मिलने वाला है। यही कारण है कि इस बात की काफी संभावना है कि सैमी ज़ेन को इस मैच के दौरान स्ट्रॉन्ग बुकिंग दी जा सकती है।

संभव यह भी है कि WWE सैमी ज़ेन को उनके होमटाउन क्राउड के सामने रोमन रेंस को हराने के लिए बुक कर सकती है। देखा जाए तो यह बहुत बड़ा ट्विस्ट होगा और सैमी ज़ेन द्वारा रोमन रेंस की बादशाहत खत्म किए जाने से सभी काफी चौंक जाएंगे। यह बात तो पक्की है कि कई फैंस को सैमी ज़ेन का अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनना पसंद नहीं आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर

Quick Links

App download animated image Get the free App now