WWE Elimination Chamber में Roman Reigns vs Sami Zayn के धमाकेदार मैच के बाद ट्विटर पर मचा बवाल, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़ 

WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस और सैमी ज़ेन
WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस और सैमी ज़ेन

Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2023 इवेंट का अंत रोमन रेंस (Roman Reigns) vs सैमी ज़ेन (Sami Zayn) मैच के जरिए हुआ। जैसा कि उम्मीद थी, यह काफी धमाकेदार मैच साबित हुआ। रोमन रेंस को इस मैच के दौरान काफी मदद मिल रही थी लेकिन सैमी ज़ेन ने अकेले ही बहादुरी से ट्राइबल चीफ का सामना किया था।

अंत में, जे उसो रिंग में सैमी ज़ेन की मदद करने आ गए थे लेकिन सैमी ने उन्हें गलती से स्पीयर दे दिया था। इसके बाद रोमन रेंस ने स्टील चेयर की मदद से सैमी ज़ेन पर बुरी तरह हमला कर दिया था और अंत में स्पीयर देने के बाद पिन करते हुए जीत हासिल की थी। इस मैच के बाद भी रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन पर हमला करना जारी रखा था।

जल्द ही, केविन ओवेंस की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली थी। इसके बाद सैमी ज़ेन ने केविन ओवेंस की मदद से रोमन रेंस को धराशाई कर दिया था। अब इस धमाकेदार मैच को लेकर ट्विटर पर फैंस से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस vs सैमी ज़ेन मैच के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

(स्टोरीटेलिंग के बेहतरीन 9 महीने के लिए धन्यवाद और यह अभी भी खत्म नहीं हुई है।)

(यह आश्चर्यजनक है कि उन्होंने सैमी को विजेता नहीं बनाया। यह ऐसा करने का सही समय था और उन्होंने इसे बर्बाद कर दिया।)

(सैमी को उनका मोमेंट देना और मॉन्ट्रियल में शानदार सेलिब्रेशन होना चाहिए था? क्राउड शानदार थी और मैच के बाद का सेलिब्रेशन देखना बेहतरीन होता।)

(मुझे मैच पसंद आया। मैं सैमी को जीतते हुए देखना चाहता था, मुझे रोमन के रिटेन करने से कोई दिक्कत नहीं है। यह शानदार इवेंट था।)

(मुझे पता है कि कोडी और रोमन का मैच ग्रेट होगा। लेकिन उन्होंने एक बड़ा मौका खो दिया है।)

(ओवेंस ने मदद करने के लिए मैच खत्म होने का इंतजार क्यों किया।)

(सैमी ज़ेन को डेनियल ब्रायन के यस मूवमेंट से ज्यादा पॉप मिल रहा था। उन्हें सैमी को चैंपियन बना देना चाहिए था।)

(शानदार स्टोरीटेलिंग और मैच। सैमी के लिए खुश हूं, नतीजे को छोड़ दिया जाए तो यह उनकी रात थी।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now