WWE Elimination Chamber इवेंट शानदार रहा। इस इवेंट में गोल्डबर्ग (Goldberg) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच मैच हुआ था। दोनों ही सुपरस्टार्स का ड्रीम मैच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला। दोनों ने मिलकर अपने इस मैच को अच्छा बनाया। इस मैच में कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स का उपयोग हुआ। गोल्डबर्ग ने मैच में जीत दर्ज करने का काफी प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुए। रोमन रेंस ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए प्रभावित किया।WWE@WWEThe time has come.@Goldberg @WWERomanReigns #WWEChamber @HeymanHustle10:47 AM · Feb 19, 20221686312The time has come.@Goldberg @WWERomanReigns #WWEChamber @HeymanHustle https://t.co/P0951cUquVअंत में रोमन रेंस ने अपना सबमिशन लगाकर गोल्डबर्ग को धराशाई किया। इसी के कारण रोमन रेंस की जीत हुई और उन्होंने अपने टाइटल को रिटेन किया। गोल्डबर्ग का यह मैच बढ़िया था। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि गोल्डबर्ग को अब रिटायर होना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों गोल्डबर्ग को रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार के बाद रिटायर होने का निर्णय लेना चाहिए।4- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग की उम्र 55 साल हो गई हैWWE@WWEGoosebumps.@WWERomanReigns @Goldberg#WWEChamber@HeymanHustle10:48 AM · Feb 19, 20222609423Goosebumps.@WWERomanReigns @Goldberg#WWEChamber@HeymanHustle https://t.co/CmxunMTX2Iगोल्डबर्ग की उम्र काफी ज्यादा हो गई है लेकिन फिर भी वो लड़ रहे हैं। अब उन्हें सही मायने में रिटायर होने का निर्णय लेना चाहिए। गोल्डबर्ग इतनी उम्र होने के बावजूद लड़ रहे हैं और यह काफी बड़ी बात है। उन्हें WWE में काफी सफलता मिली है और अब उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं है। इसी कारण गोल्डबर्ग को रिटायर होना चाहिए।अब उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का निर्णय लेना चाहिए। ज्यादातर सुपरस्टार्स 55 साल की उम्र होने तक रिटायर हो जाते हैं और गोल्डबर्ग को भी ऐसा ही करना चाहिए। गोल्डबर्ग वैसे भी कम मैच लड़ते हैं क्योंकि उनकी उम्र ज्यादा हो गई है। इसी कारण अब उन्हें पूरी तरह से रिटायर होना चाहिए और अपने निजी जीवन पर ध्यान लगाना चाहिए। गोल्डबर्ग का यह मैच अच्छा था और उन्हें बेहतर मैच के साथ अपने ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत करना चाहिए।