WWE Extreme Rules 2022 का मैचकार्ड, भारत में कब, कहां, कितने बजे और कैसे लाइव देखा जा सकता है?

WWE
WWE Extreme Rules को भारत में कितने बजे से लाइव देख पाएंगे?

WWE Extreme Rules: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules 2022) बस कुछ ही दिन दूर है और इस शो को जबरदस्त बनाने के लिए WWE ने काफी अच्छा काम किया है। फैंस इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं और सभी को कई खतरनाक मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं।

Extreme Rules में ऐज, फिन बैलर, सैथ रॉलिंस, बेली, लिव मॉर्गन, मैट रिडल, रोंडा राउज़ी, कैरियन क्रॉस, ड्रू मैकइंटायर, जियोवानी विंची, लुडविग काइज़र, गुंथर, शेमस, बुच, रिज हॉलैंड, बियांका ब्लेयर जैसे सुपरस्टार्स लड़ते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस प्रीमियम लाइव इवेंट की सबसे खास बात है कि WWE ने हर मैच में कोई ना कोई शर्त जोड़ी हुई है, जिसकी वजह से हर मैच की अहमियत काफी ज्यादा है।

Will @dc_mma be able to control @SuperKingofBros and @WWERollins when they step inside the Fight Pit at #ExtremeRules? wwe.com/shows/extremer…

WWE Extreme Rules 2022 का आयोजन कब और कहां होगा?

WWE Extreme Rules का आयोजन शनिवार 8 अक्टूबर (भारत में रविवार 9 अक्टूबर) को लाइव आने वाला है। यह प्रीमियम लाइव इवेंट वेल्स फार्गो सेंटर, फिलाडेल्फिया से लाइव आने वाला है। यह पहला मौका होगा जब Extreme Rules का आयोजन अक्टूबर और शनिवार को होने वाला है।

WWE Extreme Rules 2022 कितने बजे और किस चैनल पर लाइव आएगा?

WWE Extreme Rules 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट भारत में भी लाइव आने वाला है। आपको बता दें कि Extreme Rules के मेन शो की शुरुआत भारतीय समयअनुसार रविवार सुबह 5:30 से होने वाली है। इसके अलावा आप टीवी पर इस प्रीमियम लाइव इवेंट को इंग्लिश में सोनी टेन 1/टेन 1 HD, हिंदी में सोनी टेन 3/टेन 3 HD और साथ ही तेलुगु-तमिल में इसे सोनी टेन 4/टेन 4 HD में भी देख सकते हैं।

अगर आप टीवी पर Extreme Rules नहीं देख सकते हैं, तो ऑन-लाइन इसे आप जियो टीवी या फिर सोनी लिव पर भी इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं। साथ ही स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी पर भी आपको लाइव कमेंट्री के साथ पल-पल के अपडेट्स भी मिलेंगे।

🚨👊🚨👊🚨At #ExtremeRules, The #BrawlingBrutes and #Imperium will look to rip each other apart in a Six-Man Tag Team Good Old Fashioned Donnybrook Match!ms.spr.ly/6012d8w28 https://t.co/2wbUVzppzc

#) WWE Extreme Rules 2022 में इस साल कौन-कौन से मैच होने वाले हैं?

1) बियांका ब्लेयर vs बेली - (Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच)

2) लिव मॉर्गन vs रोंडा राउज़ी - (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए एक्सट्रीम रूल्स मैच)

3) ड्रू मैकइंटायर vs कैरियन क्रॉस - (स्ट्रैप मैच)

4) ऐज vs फिन बैलर - (आई क्विट मैच)

5) सैथ रॉलिंस vs मैट रिडल - (फाइट पिट मैच में डेनियल कॉर्मियर स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाने वाले हैं)

6) ब्रॉलिंग ब्रूट्स (शेमस, बुच और रिज हॉलैंड) vs इम्पीरियम (गुंथर, जियोवानी विंची और लुडविग काइज़र) - सिक्स मैन टैग टीम Good Old Fashioned Donnybrook मैच)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Be the first one to comment