Matt Riddle: WWE Extreme Rules 2022 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और मैट रिडल (Matt Riddle) के बीच जबरदस्त मुकाबला मेन इवेंट में हुआ। इस फाइट पिट मैच में गेस्ट रेफरी डेनियल कॉर्मियर थे। दोनों की राइवलरी को WWE ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया था। रिडल ने इस मैच के अंत में शानदार प्रदर्शन किया। रिडल ने रॉलिंस को अंत में टैपआउट करा दिया और मैच जीत लिया। इस मैच के बाद ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने WWE में अपनी वापसी की। WWE@WWE.@SuperKingofBros gets @WWERollins to tap out! Matt Riddle wins Inside The Fight Pit!#ExtremeRules2605409.@SuperKingofBros gets @WWERollins to tap out! Matt Riddle wins Inside The Fight Pit!#ExtremeRules https://t.co/SE65e1iPRbWWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की करारी हारये मैच बहुत ही शानदार रहा था। इसमें रिंग के चारों तरफ रोप्स नहीं थी। केज के अंदर ये मैच हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने शानदार मैच फैंस को दिया। रॉलिंस ने इस मैच में शुरूआत से ही दबदबा बनाया लेकिन बाद में रिडल ने अपने हाई फ्लाइंग मूव्स दिखाए। केज के ऊपर भी दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया। रॉलिंस ने अपना फिनिशिंग मूव लगाया और रिडल ने उन्हें RKO लगाया। इसके बाद रिडल ने केज के ऊपर से रॉलिंस के ऊपर छलांग लगाकर सभी को चौंका दिया था। दोनों सुपरस्टार्स ने इस मैच में अपनी ताकत दिखाई। मैच के अंत में रिडल ने रॉलिंस को लगाकर केज पर पटका। इसके बाद रॉलिंस की हालत खराब हो गई। रिडल ने रॉलिंस को इसके बाद सबमिशन में फंसा लिया। रॉलिंस ने हार मान ली। मैच खत्म होने के बाद रिडल बहुत खुश नज़र आए। रॉलिंस निराश नज़र आए थे। अब दोनों इस राइवलरी में बराबरी पर आ गए है। Clash at the Castle में भी दोनों के बीच मैच हुआ था। वो मुकाबला रॉलिंस ने जीता था। इस बार रिडल ने अपना बदला रॉलिंस से लिया है। रिडल और रॉलिंस इस राइवलरी में पर्सनल भी हो गए थे। खैर मैच खत्म होने के बाद जिसका फैंस को इंतजार था वो देखने को मिला। ब्रे वायट की वापसी देखने को मिली।ब्रे वायट अपने पुराने किरदार में नज़र आए। उनकी एंट्री इस बार बहुत ही शानदार रही। WWE ने वायट के अलग अलग रूप यहां पर दिखाए। अंत में वायट ने लालटेन के साथ एंट्री की और अपना मास्क निकाला। इस इवेंट में WWE ने ये बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। फैंस इसका ही इंतजार कर रहे थे। WWE@WWE.@SuperKingofBros FROM THE TOP OF THE FIGHT PIT!!!#ExtremeRules2525489.@SuperKingofBros FROM THE TOP OF THE FIGHT PIT!!!#ExtremeRules https://t.co/olOCf69jCKWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।