Ronda Rousey: WWE Extreme Rules 2022 में लिव मॉर्गन (Liv Morgan) और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच का इंतजार सभी कर रहे थे। ये मैच बहुत ही शानदार रहा। अंत में रोंड राउजी ने जीत हासिल की और वो नईं चैंपियन बन गई। लिव मॉर्गन की बादशाहत 98 दिन बाद WWE में आखिरकार खत्म हो गई है।WWE@WWE#AndNew #SmackDown Women's Champion, @RondaRousey!#ExtremeRules2942586#AndNew #SmackDown Women's Champion, @RondaRousey!#ExtremeRules https://t.co/wfN6MHzZFzWWE दिग्गज रोंडा राउजी ने लिव मॉर्गन की हालत खराब कीदोनों सुपरस्टार्स ने मैच में सभी हदें पार की। टेबल, चेयर, बेसबॉल सभी से एक-दूसरे हमला किया। शुरूआत में रोंडा राउजी ने लिव मॉर्गन की हालत खराब की लेकिन बाद में मॉर्गन का दबदबा देखने को मिला। मॉर्गन ने दो बार रोंडा को पिन किया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मॉर्गन ने राउजी के ऊपर बेसबॉल से अटैक किया। इसके बाद चेयर से हमला किया। यहां तक की टेबल के ऊपर भी पटक दिया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।राउजी ने यहां पर अपना पूरा अनुभव दिखाया और हार नहीं मानी। अंतिम समय में इस मैच में बहुत मजा आया। लिव ने टेबल के ऊपर रोंडा को रखा और टॉप रोप्स से छलांग लगा दी। रोंडा की हालत खराब हो गई। एक समय लगा कि अब राउजी हार जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।राउजी ने यहां पर दिमाग लगाया और लिव को अपने सबमिशन में फंसा लिया। उन्होंने लिव को टेबल पर फंसाकर ये काम किया। लिव की हालत खराब हो गई थी, हालांकि उन्होंने टैपआउट नहीं किया लेकिन रेफरी ने उनकी बुरी हालत देखकर बेल बजाने के लिए कह दिया। इस तरह रोंडा की जीत हो गईं। एक बार फिर रोंडा राउजी SmackDown विमेंस चैंपियन बन गईं है।आपको याद होगा Money in the Bank 2022 में राउजी को हराकर मॉर्गन ने ये चैंपियनशिप हासिल की थी। लिव मॉर्गन ने राउजी के ऊपर MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था। अब राउजी ने अपना बदला ले लिया। तब से ही दोनों के बीच राइवलरी चल रही थी। राउजी की ये जीत बहुत ही शानदार रहीं। फैंस ने जमकर राउजी को चीयर किया।WWE@WWEWho do you got in this #SmackDown Women's Championship Match?#ExtremeRules1164267Who do you got in this #SmackDown Women's Championship Match?#ExtremeRules https://t.co/3ZnBJFEDPFWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।