WWE Extreme Rules: 4 कारण क्यों ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होना चाहिए

WWE Extreme Rules में सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच मैच हो सकता है
WWE Extreme Rules में सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच मैच हो सकता है

WWE का अगला पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने पहले ही कई बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। WWE अपने मैच कार्ड को और बेहतर बना सकता है। WWE Extreme Rules में ऐज (Edge) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच मैच बुक कर सकता है। दोनों के बीच स्टोरीलाइन काफी अच्छी रही है।

Ad

WWE अब उसे आगे बढ़ा सकता है। SmackDown के अंतिम एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ऐज के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने दिग्गज को एक बार फिर मैच लड़ने के लिए चैलेंज किया। हालांकि, ऐज चोटिल थे और वो एपिसोड का हिस्सा नहीं थे। इसी वजह से वो SmackDown में नजर नहीं आए और उन्होंने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन की चुनौती को नहीं स्वीकारा।

Ad

आने वाले समय में दोनों के बीच मैच देखने को मिल सकता है। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स को आमने-सामने आना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच Extreme Rules में मैच होना चाहिए।

4- WWE दिग्गज ऐज और सैथ रॉलिंस अभी 1-1 जीत की बराबरी पर है

Ad

ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच अब तक दो मैच देखने को मिल चुके हैं। SummerSlam 2021 में उनका मुकाबला हुआ था और वहां ऐज ने बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद Super SmackDown में दोनों एक बार फिर आमने-सामने आए। इस मौके पर सैथ रॉलिंस ने बड़ी जीत दर्ज की। दोनों ही सुपरस्टार्स स्टोरीलाइन के दौरान एक-एक मैच जीत चुके हैं।

इसी वजह से वो एक और मैच डिजर्व करते हैं। इससे साफ हो जाएगा कि आखिर उनकी स्टोरीलाइन में विजेता कौन है। ऐज और सैथ रॉलिंस के मैच काफी अच्छे रहे हैं और उनकी स्टोरीलाइन के लिए भी यही कहा जा सकता है। दोनों के बीच एक और मैच देखने को मिलना चाहिए। Extreme Rules इसके लिए बढ़िया विकल्प रहेगा।

3- सैथ रॉलिंस को इस मैच से फायदा होगा

Ad

सैथ रॉलिंस काफी समय से वर्ल्ड चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में नजर नहीं आए हैं। इसके बावजूद भी वो हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसका एक बड़ा कारण उनकी स्टोरीलाइंस और विरोधियों को माना जा सकता है। सैथ का कद जीत और हार से कम नहीं होता है और कुछ ऐसा ही ऐज के लिए भी कहा जा सकता है।

ऐज WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से गिने जाते हैं। इस समय फैंस उनकी स्टोरीलाइंस में रुचि लेते हैं और इससे उनके विरोधियों को फायदा होता है। सैथ रॉलिंस को ऐज के साथ दुश्मनी का हिस्सा बनकर फायदा मिला है। अगर उनके बीच फिर मैच होगा तो एक बार फिर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को मदद मिलेगी।

2- Extreme Rules पीपीवी को यादगार बनाने के लिए

Ad

ऐज और सैथ रॉलिंस दोनों ही रिंग में लगातार अच्छे मैच देने के लिए जाने जाते हैं। SummerSlam में उनका मैच काफी धमाकेदार रहा था और प्रशंसकों ने इसे काफी पसंद किया था। इसके साथ ही Super SmackDown के एपिसोड को भी इन दोनों सुपरस्टार्स ने खास बनाने की कोशिश की।

Extreme Rules 2021 पीपीवी को WWE शानदार मैचों से देखने लायक बनाने की कोशिश करेगा। ऐसे में ऐज और सैथ रॉलिंस इसमें WWE की मदद से कर सकते हैं। दोनों अपने पिछले मुकाबलों की तरह ही इसे खास बना सकते हैं। अगर उनका मैच चर्चा का विषय बनेगा तो फिर Extreme Rules अपने-आप यादगार बन जाएगा।

1- ऐज और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी का सही तरह से अंत करने के लिए

Ad

ऐज और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। SummerSlam 2021 के बाद लग रहा था कि दोनों अलग-अलग राह पर चले जाएंगे। इसके बावजूद सैथ रॉलिंस ने ऐज पर जीत दर्ज की। मैच के बाद साफ हो गया था कि दोनों की स्टोरीलाइन का अभी अंत नहीं हुआ है।

WWE अब उनकी दुश्मनी को सही तरह से खत्म करने की कोशिश करेगा। इसी वजह से ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच Extreme Rules 2021 में मैच होना चाहिए। साथ ही WWE यहां किसी स्टीप्यूलेशन को जोड़ सकता है। यहां से उनकी दुश्मनी का सही तरह से अंत देखने को मिल जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications