WWE फैन ने Roman Reigns की जगह WWE विमेंस चैंपियन को माना ट्राइबल चीफ, खूबसूरत फोटो पर हुए फिदा

Ujjaval
टिफनी स्ट्रैटन को फैन ने एक्नॉलेज किया (Photo: Roman Reigns & Tiffany Stratton Instagram)
टिफनी स्ट्रैटन को फैन ने एक्नॉलेज किया (Photo: Roman Reigns & Tiffany Stratton Instagram)

Fan Interesting Comment Tiffany Stratton: WWE विमेंस चैंपियनशिप इस समय टिफनी स्ट्रैटन (Tiffany Stratton) के पास है। उन्होंने यह टाइटल पिछले महीने की शुरुआत में जीता था और इसके बाद से चैंपियन बनी हुई हैं। टिफनी स्ट्रैटन इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहती हैं और लगातार पोस्ट डालती हैं। अब एक फैन ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को नहीं, बल्कि उन्हें ट्राइबल चीफ बोला है।

Ad

टिफनी स्ट्रैटन ने इंस्टाग्राम पर जिम की कुछ फोटो पोस्ट की। इसमें वो अच्छे शेप में नज़र आ रही हैं और साफ तौर पर लग रहा है कि वो जिम में बेहतर होने के लिए मेहनत कर रही हैं। टिफनी ने इन फोटो में अपनी तगड़ी फिजिक दिखाकर फैंस की खूब वाहवाही लूटी है। इसी बीच कुछ फैंस ने कहा कि टिफनी बिना मेकअप के भी काफी खूबसूरत लगती हैं।

आप नीचे टिफनी स्ट्रैटन की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

रोमन रेंस मौजूदा समय में एकमात्र ट्राइबल चीफ हैं। अब एक फैन ने रोमन का यह पद टिफनी स्ट्रैटन को दे दिया। वो स्ट्रैटन की खूबसूरती पर फिदा हो गए और उन्हें नया ट्राइबल चीफ बोल दिया। फैन ने अपने कमेंट में We The Ones इमोजी पोस्ट करके यह बताने का प्रयास किया कि वो स्ट्रैटन को एक्नॉलेज भी करते हैं। उन्होंने कमेंट में लिखा,

"नई ट्राइबल चीफ टिफनी स्ट्रैटन!"

आप नीचे फैन का कमेंट देख सकते हैं:

WWE विमेंस चैंपियन की पोस्ट पर कमेंट (Photo: Tiffany Stratton Instagram)
WWE विमेंस चैंपियन की पोस्ट पर कमेंट (Photo: Tiffany Stratton Instagram)

WWE में रोमन रेंस ने कुछ समय पहले ही वापस हासिल किया ट्राइबल चीफ पद

WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे और इसी बीच सोलो सिकोआ ने ट्राइबल चीफ के तौर पर नज़र आना शुरू किया। SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी की और वो इसके बाद से ही अपना पद वापस लेने की कोशिश में लगे हुए थे। Raw Netflix डेब्यू शो में रोमन और सोलो के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिला था। यहां पर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर लगे थे। रोमन रेंस ने जीत प्राप्त की और इसी के साथ वो फिर से ट्राइबल चीफ बन गए। द रॉक ने आकर रोमन रेंस के प्रति सम्मान दिखाया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications