Fans Angry The Rock Segment: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) SmackDown के हालिया एपिसोड में नज़र आए। उन्होंने कोडी रोड्स (Cody Rhodes) को कंफ्रंट किया। फाइनल बॉस ने पहले रोड्स की तारीफ की और फिर उन्हें अपना चैंपियन बनने के लिए कहा। अंत में रॉक ने कहा कि वो रोड्स से उनकी आत्मा चाहते हैं और Elimination Chamber 2025 में उन्हें जवाब देना होगा। यह प्रोमो एकदम ही अजीब था और किसी को भी समझ नहीं आया। इसी कारण द रॉक की कड़ी आलोचना हो रही है और फैंस तिलमिलाए हुए हैं। कुछ फैंस ने रॉक को खरी खोटी सुनाई और पहले से तैयारी करके आने के लिए कहा। इस आर्टिकल में हम SmackDown में द रॉक और कोडी रोड्स के सैगमेंट को लेकर आई WWE फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।
WWE दिग्गज द रॉक के सैगमेंट पर फैंस की गुस्से वाली आई प्रतिक्रियाएं
(यह संभावित तौर पर द रॉक का सबसे ज्यादा अजीब प्रोमो था। वो हर तरह की बातें कर रहे थे। यह साल के सबसे ज्यादा अजीब सैगमेंट का इनाम जरूर डिजर्व करता है।)
(जब द रॉक अचानक अपीयरेंस देने का फैसला लेते हैं, तो इस तरह की चीजें होती हैं। पता नहीं होता है कि उन्हें क्या करना चाहिए। इसी वजह से वो [WWE] उन्हें बाहर आकर कुछ भी बोलने के लिए कहते हैं।)
(द रॉक को अब से अपना प्रोमो समय से पहले किसी के सामने सुनाना चाहिए। वो जो भी चीज करना चाहते थे, वो एकदम ही अजीब और भयानक थी, एकदम पिछले साल के WrestleMania के बाद हुए Raw की तरह।)
(यह एकदम ही खराब था। द रॉक टीवी पर आने के बाद इतने ज्यादा बेकार कभी नहीं लगे।)
(यह एकदम ही अजीब था लेकिन मैं यह जानने में रुचि रख रहा हूं कि वो लोग यहां से किस ओर जाते हैं। मैं उन्हें चीजें तैयार करने का मौका दूंगा लेकिन यह जरूर बोलूंगा कि यह बहुत अजीब था।)
(यह मेरे द्वारा देखा गया सबसे ज्यादा अजीब प्रोमो रहा। यह चीज आखिर किसने प्लान की?)
(इस प्रोमो को बेहद खराब तरीके से किया गया। द रॉक को एक बार फिर से अपने हाथ पर स्क्रिप्ट लिखने की जरूरत है।)