WWE Superstar Brock Lesnar की हालिया तस्वीर को लेकर खड़ा हुआ विवाद, फैंस ने जमकर की आलोचना

पूर्व WWE और यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर
पूर्व WWE और यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर

Brock Lesnar: WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की हालिया तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो चुका है। बता दें, ब्रॉक लैसनर की हालिया तस्वीर फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है और वो उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। ब्रॉक लैसनर ने अपना आखिरी मैच समरस्लैम (SummerSlam) 2022 में लड़ा था और इस इवेंट में हुए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने उन्हें हराया था। रिपोर्ट्स की माने तो ब्रॉक लैसनर की अगले महीने वापसी हो सकती है।

Ad

ब्रॉक लैसनर को प्राइवेट लाइफ जीना पसंद है और वो अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। बता दें, वो कनाडा के मेरीफील्ड, सस्केचेवान में फार्म में रहते हैं। फैंस को पता है कि लैसनर को शिकार करना काफी पसंद है। हाल ही में ब्रॉक लैसनर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में वो बारहसिंगा का सिर हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि बीस्ट ने इस जानवर का खुद शिकार करने के बाद यह तस्वीर खिंचाई है।

WWE फैंस ने सोशल मीडिया पर ब्रॉक लैसनर की जमकर आलोचना की

भले ही, WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। बता दें, WWE द्वारा सोशल मीडिया पर ब्रॉक लैसनर से जुड़े पोस्ट करने पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, ब्रॉक लैसनर की हाल ही में सामने आई तस्वीर फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है और फैंस सोशल मीडिया के जरिए इस तस्वीर को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

Ad

(मुझे ब्रॉक काफी पसंद हैं, वो बीस्ट हैं। लेकिन शौक के लिए जानवरों का शिकार नहीं किया जाना चाहिए।)

Ad

(नहीं, हमलोग इसका समर्थन नहीं करते हैं।)

Ad

(जानवरों को मारकर आप ताकतवर नहीं कहलाएंगे।)

Ad

(जो लोग एक सेलिब्रिटी द्वारा किसी जानवर का शिकार किए जाने पर खुश और उत्साहित हो रहे हैं, उन्हें मदद की जरूरत है।)

अफवाहों की माने तो ब्रॉक लैसनर इस साल Crown Jewel में बॉबी लैश्ले का सामना करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications