WWE दिग्गज Bray Wyatt के निधन की खबर सुनकर दुनिया भर के फैंस हुए भावुक, ट्वीट करते हुए दुख किया जाहिर 

पूर्व WWE और यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट
पूर्व WWE और यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें यह बुरी खबर सुनने को मिलेगी और ब्रे वायट के निधन के बाद से ही सभी शॉक में हैं। अब ब्रे वायट के आकस्मिक निधन के कारण का खुलासा हो चुका है।

Fightful Select के सीन रॉस सैप ने बताया कि कोविड की वजह से ब्रे वायट को हृदय संबंधी रोग गया हो गया था। ब्रे वायट धीरे-धीरे इस बीमारी से उबर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया था। ब्रे वायट रेसलिंग की दुनिया के बहुत बड़े सुपरस्टार थे और उनकी निधन की खबर सामने आने के बाद सभी काफी दुखी नज़र आ रहे हैं।

रेसलिंग स्टार्स के साथ-साथ दुनिया भर के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर करते हुए ब्रे वायट को श्रद्धांजलि दे रहे हैं

WWE दिग्गज ब्रे वायट के निधन के बाद फैंस ने क्या प्रतिक्रिया दी?

(उठने के बाद मुझे दुखद खबर मिली कि WWE लैजेंड ब्रे वायट का निधन हो गया है। ब्रे वायट मेरे दिल में हमेशा चैंपियन रहेंगे। यादों के लिए आपका धन्यवाद।)

(यह खबर सुनकर मुझे धक्का लगा है। ब्रे वायट का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो आइकॉनिक कैरेक्टर और इंसान थे। आपकी आत्मा को शांति मिले ब्रे।)

(ब्रे वायट हम सभी आपको मिस करेंगे।)

(मैं विंडहैम रोटुंडा (ब्रे वायट) के निधन की खबर सुनने के बाद से ही ठीक नहीं हूं।)

(मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं ब्रे वायट की सबसे बड़ी फैन थी लेकिन 36 साल की उम्र में किसी की मृत्यु होना आम बात नहीं है। आप काफी जल्दी चले गए ब्रे, आपको अभी काफी कुछ करना था।) आपकी आत्मा को शांति मिले। आप कई लोगों के लिए काफी मायने रखते थे।)

(मैं नहीं जानता था कि Royal Rumble में ब्रे वायट vs एलए नाइट उनका आखिरी मैच होगा।)

(रेसलिंग के लिए एक दुखद हफ्ता। ना केवल टेरी फंक की 79 साल की उम्र में मृत्यु हो गई बल्कि ब्रे वायट का भी 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है।)

(ब्रे वायट का निधन हो गया और किसी ने मुझे बताया नहीं?)

Quick Links

App download animated image Get the free App now