5 बड़े सवाल जो WWE Fastlane 2021 में द फीन्ड के वापसी के बाद खड़े हो गए हैं 

द फीन्ड ने Fastlane 2021 में लंबे समय बाद WWE में वापसी की
द फीन्ड ने Fastlane 2021 में लंबे समय बाद WWE में वापसी की

2- एलेक्सा ब्लिस WWE में किसके साथ फ्यूड करेगी?

Ad
Ad

द फीन्ड की अनुपस्थिति में एलेक्सा ब्लिस WWE Raw में रैंडी ऑर्टन के साथ फ्यूड में थी। अब जबकि, फीन्ड की वापसी हो चुकी है, ब्लिस विमेंस डिवीजन पर फोकस कर सकती है। आपको बता दें, ब्लिस ने कुछ समय पहले Raw विमेंस चैंपियन असुका को हराया था इसलिए वह उनके साथ फ्यूड जारी रख सकती है।

इसके अलावा ब्लिस इस हफ्ते Raw में डेब्यू करने जा रही रिया रिप्ली के साथ भी फ्यूड शुरू कर सकती हैं जिन्होंने Royal Rumble में ब्लिस को एलिमिनेट किया था। संभव यह भी है कि ब्लिस WrestleMania 37 तक फीन्ड vs ऑर्टन के स्टोरीलाइन का ही हिस्सा बने रह सकती है।

1- ब्रे वायट के फायर फ्लाई फनहाउस का क्या होगा?

Ad

Fastlane 2021 में द फीन्ड की वापसी से WWE फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं, हालांकि, फायर फ्लाई फनहाउस के भविष्य पर खतरा बना हुआ था। द फीन्ड के जलाए जाने के बाद से ब्रे वायट भी नजर नहीं आए हैं और जले हुए चेहरे के साथ उनको फायर फ्लाई फनहाउस शो होस्ट करते हुए देखकर काफी अजीब लगेगा।

संभव यह भी है कि ब्रे वायट पुराने ही रूप में फायर फ्लाई फनहाउस शो को होस्ट कर सकते हैं क्योंकि स्टोरीलाइन के हिसाब से ब्रे वायट और द फीन्ड दोनों अलग-अलग हैं। इसके अलावा WWE द फीन्ड और दर्शकों को कनेक्ट करने के लिए किसी नए पर्सनालिटी को सामने ला सकती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications