WWE ने इस साल 19 मई को भारतीय सुपरस्टार कविता देवी (Kavita Devi) को कंपनी से रिलीज कर दिया था। इसके एक हफ्ते बाद कविता देवी ने खुद कंफर्म किया था कि वो WWE में काम कर रही हैं। भारतीय फैंस के लिए पहले ये बहुत बुरी खबर थी लेकिन कविता के बयान के बाद सब खुश हो गए। कविता देवी ने WWE भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) की एकेडमी से ही ट्रेनिंग ली हैं। कविता देवी ने हमेशा द ग्रेट खली की तारीफ की और उन्हें अपना गुरू माना। इंस्टाग्राम पर इस बार कविता देवी ने खली के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की और 'My Guru' कैप्शन दिया। कविता देवी का खली के लिए ये प्यार देखकर फैंस को खुशी जरूर हुई होगी। View this post on Instagram A post shared by Kavita Devi (@kavitanxt)WWE में द ग्रेट खली और कविता देवी ने नाम कमायाWWE में द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम रहा और इस साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया। WWE में इस समय जितने भी भारतीय रेसलर्स काम कर रहे हैं वो खली को अपना गुरू मानते हैं। खली से ट्रेनिंग लेकर ही ये सुपरस्टार्स WWE में काम कर रहे हैं। भारत में रेसलिंग को इतना बढ़ावा मिलने का कारण खली ही हैं। खली की वजह से ही भारत में रेसलिंग को इतना माना जाता है। कविता देवी ने साल 2017 में WWE NXT को ज्वाइन किया था। इसके बाद लगातार वो एक्टिव रेसलर के रूप में काम कर रही हैं। खास बात ये है कि कविता देवी भारत से आने वाली पहली महिला प्रो रेसलर हैं। कविता देवी इसके अलावा भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग एथलीट भी रही हैं। उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया है।WWE में इस समय कविता देवी ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आ रही हैं। पिछले कुछ समय से इंजरी और पारिवारिक समस्याओं के कारण वो ज्यादातर रिंग से बाहर रहीं। ऐसा अगर ज्यादा दिन तक होगा तो फिर कविता देवी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कविता बहुत लंबे समय से WWE रिंग में नजर नहीं आईं। फैंस उन्हें देखने के लिए अब बेताब नजर आ रहे हैं।