Booker T: WWE हॉल ऑफ फेमर बुकर टी (Booker T) ने हाल ही में ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) के मौजूदा रन को लेकर बड़ी बात कही। स्ट्रोमैन इस समय स्मैकडाउन (SmackDown) में काम कर रहे हैं। साल 2013 में WWE के साथ उन्होंने डील साइन की थी। 8 साल तक रेगुलर उन्होंने यहां पर काम किया। इस दौरान कुछ चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की।WWE दिग्गज बुकर टी ने दिया बहुत बड़ा बयानपिछले साल ब्रॉन स्ट्रोमैन को WWE ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद सभी हैरान रह गए थे। सोशल मीडिया पर फैंस ने अपना गुस्सा निकाला था। इस साल सितंबर में दोबारा WWE में स्ट्रोमैन ने वापसी की। Hall of Fame पॉडकास्ट में हाल ही में बुकर टी ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन स्ट्रोमैन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, स्ट्रोमैन, वो एक बिग गाय मैन है। वो ऐसे शख्स है जिनके ऊपर कोई लेबल नहीं लगाया जा सकता। स्ट्रोमैन ने अभी तक कुछ रेसलर्स के साथ रियल में काम किया। तब लगा था कि वो कुछ अच्छा कर रहे हैं। इसमें एक नाम ओमोस का भी है। ओमोस जैसे अन्य रेसलर्स WWE में ज्यादा नहीं है। ब्रॉक लैसनर। आप उनको ब्रॉक लैसनर के साथ डाल सकते हैं। हालांकि ये थोड़ा अलग काम हो जाएगा। दोनों विपरीत नज़र आते हैं। स्ट्रोमैन इस समय हार्ड पोजिशन पर है। स्ट्रोमैन जैसे सुपरस्टार को अब अलग तरह से दिखाना होगा। वर्ल्ड टाइटल मैचों में उनकी वापसी होनी चाहिए।वापसी के बाद अभी तक स्ट्रोमैन को बड़ा पुश WWE ने नहीं दिया। किसी खास स्टोरीलाइन में भी वो नज़र नहीं आए। इसे लेकर फैंस भी नाराज़ चल रहे हैं। अगर वो किसी बड़ी स्टोरी में दिखेंगे तो फैंस को अच्छा लगेगा। पिछले साल रिलीज से पहले कुछ साल उनके लिए अच्छे रहे थे। WWE ने उन्हें पुश दिया। साल 2020 में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी जीती थी। ये चैंपियनशिप रन उनका शानदार रहा था। अब देखना होगा कि WWE द्वारा उन्हें बड़ा पुश कब दिया जाएगा। फैंस इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।