ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में बवाल मचाने के लिए एक मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा दिया गया है। WWE हॉल ऑफ फेमर बबा रे डैडली (Bubba Ray Dudley) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस पूरी स्टोरी पर डैडली ने ट्विटर के जरिए मजाक उड़ाया है। डैडली ने So…one nights pay कैप्शन लिखकर अपनी बात रखी। WWE SmackDown में पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने काफी बवाल मचाया थाCrown Jewel में पिछले हफ्ते रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉक लैसनर को हार मिल गई थी। द उसोज की वजह से लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। लैसनर ने इसका पूरा बदला पिछले हफ्ते ही ब्लू ब्रांड में लिया। लैसनर ने पहले रोमन रेंस और द उसोज को पीटा। इसके बाद WWE ऑफिशियल्स पर भी लैसनर ने हमला किया। लैसनर को इस वजह से सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद एडम पीयर्स को लैसनर ने दो एफ-5 मार दिेए। WWE ने अब लैसनर के ऊपर जुर्माना भी लगा दिया है।WWE ने लैसनर के ऊपर जो जुर्माना लगाया है उसका सोशल मीडिया पर बहुत मजाक बना। WWE दिग्गज बबा रे डैडली ने भी इस बात का मजाक बनाया है। डैडली ने कहा कि लैसनर की ये एक रात की कमाई थी।Bully Ray@bullyray5150So…one nights pay. 🤣 twitter.com/wwe/status/145…WWE@WWEBREAKING: @BrockLesnar has been fined $1 MILLION for his attack on @ScrapDaddyAP. #SmackDown6:11 AM · Oct 30, 20212290121BREAKING: @BrockLesnar has been fined $1 MILLION for his attack on @ScrapDaddyAP. #SmackDown https://t.co/nCynpL3HlPSo…one nights pay. 🤣 twitter.com/wwe/status/145…WWE द्वारा हमेशा से ब्रॉक लैसनर को बहुत पैसा दिया जाता है। लैसनर WWE में कभी-कभी नजर आते हैं। पार्ट टाइमर के रूप में वो यहां काम करते हैं। जब भी लैसनर आते हैं तो उन्हें अच्छा पैसा विंस मैकमैहन द्वारा दिया जाता है। लैसनर की वजह से WWE को भी बहुत फायदा होता है। विंस मैकमैहन बहुत अच्छा इस्तेमाल लैसनर का करते हैं। लैसनर को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। अब WWE में लैसनर कब नजर आएंगे ये किसी को नहीं पता है। रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है। जब लैसनर वापसी करेेंगे तो फिर रेंस के साथ उनकी फ्यूड जारी रहेगी। शायद अगले साल की शुरूआत में लैसनर अब WWE में नजर आ सकते हैं। WWE ने लैसनर के लिए क्या प्लान तैयार किया है ये देखने वाली बात होगी।