'रोमन रेंस का दिग्गज के साथ मुकाबला बेस्ट ऑफ ऑल टाइम होगा'- WWE हॉल ऑफ फेमर ने की बहुत बड़ी भविष्यवाणी

WWE
WWE दिग्गज ने दिया बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Mark Henry On Roman Reigns And The Rock Potential Match: रोमन रेंस (Roman Reigns) अपने WWE करियर में अभी तक कई दिग्गजों का सामना कर चुके हैं। हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी का कहना है कि रेंस बहुत जल्द दिग्गज द रॉक का सामना करेंगे, जो बेस्ट मैच ऑफ ऑल टाइम बन सकता है।

Ad

द रॉक ने इस साल WrestleMania 40 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। नाईट 1 में उनका और रोमन का मुकाबला कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस से हुआ था। वहीं नाईट 2 में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में भी वो नज़र आए थे। उनके हील कैरेक्टर को फैंस ने बहुत पसंद किया था।

रोमन रेंस और द रॉक के बीच इस साल ड्रीम मैच होने वाला था लेकिन कंपनी ने प्लान में बदलाव कर दिया। Busted Open पॉडकास्ट पर बात करते हुए मार्क हेनरी ने कहा कि दोनों के बीच संभावित मैच बेस्ट ऑफ ऑल टाइम हो सकता है। उन्होंने कहा,

ये वो मैच हो सकता है जो बेस्ट ऑफ ऑल टाइम होगा। इसमें क्षमता है। और दोनों में से किसी के पास टाइटल नहीं होगा।
Ad

WrestleMania 40 के बाद Raw के पहले एपिसोड में द रॉक अंतिम बार नज़र आए थे। कोडी रोड्स से उनका सामना हुआ था। रॉक ने कहा था कि वो बहुत जल्द कोडी के लिए वापसी करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 41 में इन दोनों के बीच मैच हो सकता है।

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने की थी धमाकेदार वापसी

रोमन रेंस की राइवलरी इस समय सोलो सिकोआ के साथ चल रही है। SummerSlam 2024 में रेंस ने एंट्री कर सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में जेकब फाटू ने वापसी कर रेंस के ऊपर हमला किया। सिकोआ ने फिर अपना दम दिखाकर असली ट्राइबल चीफ को धराशाई किया।

द रॉक की वापसी के बारे में अभी कोई कंफर्म जानकारी नहीं है। बहुत जल्द उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। WrestleMania 41 में रोमन और रॉक के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। फैंस दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार काफी लंबे टाइम से कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications