WWE Hall of Famer ने Roman Reigns को 10 शब्दों में दिया दिल छू लेने वाला मैसेज, जीवनभर के लिए किया बड़ा वादा

Ujjaval
WWE दिग्गज पॉल हेमन ने रोमन रेंस को खास मैसेज दिया
WWE दिग्गज पॉल हेमन ने रोमन रेंस को खास मैसेज दिया

Paul Heyman & Roman Reigns: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को ब्लडलाइन से बाहर कर दिया। इसी बीच उन्होंने टामा टोंगा को अपने साथ जोड़ा। वो इस समय ट्राइबल चीफ की तरह बर्ताव कर रहे हैं। पॉल हेमन (Paul Heyman) भी यह देखकर चौंक गए थे। अब उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर एक दिल छू लेने वाला वादा किया है।

Ad

पॉल हेमन ने थोड़े समय पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें रोमन रेंस और पॉल हेमन के एक्शन फिगर्स एक-दूसरे को गले लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। हेमन ने यहां रेंस को एक खास मैसेज दिया और इसने कई सारे फैंस का दिल छू लिया। पॉल ने बताया कि वो हमेशा रोमन रेंस को एक्नॉलेज करेंगे। उन्होंने कहा,

"मैं हमेशा ही अपने ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज करता रहूंगा।"

आप नीचे पॉल हेमन की यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज पॉल हेमन पहले भी रोमन रेंस को कर चुके हैं एक्नॉलेज

पॉल हेमन ने इसी तरह की एक और स्टोरी थोड़े समय पहले भी पोस्ट की थी। इसमें वो रोमन रेंस के साथ बैकस्टेज नज़र आ रहे थे। उन्होंने यहां भी बताया कि वो रोमन को हमेशा ही अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज करने वाले हैं। उन्होंने यह मैसेज लगातार तीन बार लिखा और एक तरह से संकेत दिए कि किसी के द्वारा फोर्स करने के बावजूद वो अपनी बात से पीछे नहीं हटेंगे।

आप नीचे पॉल हेमन की यह सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

रोमन रेंस WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर चले गए हैं। ऐसा महसूस हो रहा है कि सोलो सिकोआ अब उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन फैक्शन पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने ग्रुप की सबसे कमजोर कड़ी जिमी उसो को WrestleMania XL में अपना बड़ा मैच हारने के बाद निकाल दिया।

रोमन रेंस की भी नाईट 2 में हार हुई थी। सोलो ने जिमी को धोखा देने से पहले बताया था कि हार और जीत के अलग-अलग परिणाम होते हैं। यह चीज़ पूरी तरह से संभव है कि जब रोमन रेंस ब्रेक के बाद वापस आएंगे, तो सोलो सिकोआ उनके खिलाफ भी जा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications