WWE दिग्गज The Great Khali ने भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान के साथ डाली फोटो, दिया जबरदस्त कैप्शन

Neeraj
WWE Hall of Famer द ग्रेट खली ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ फोटो की शेयर
WWE Hall of Famer द ग्रेट खली ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ फोटो की शेयर

WWE में अपना जलवा बिखेर चुके भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने पूर्व भारतीय कप्तान और लैजेंड कपिल देव (Kapil Dev) के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। खली ने थोड़ी देर पहले ही यह फोटो शेयर की है और उन्होंने इसके साथ ही बहुत ही जबरदस्त कैप्शन भी दिया है।

Ad

द ग्रेट खली ने कैप्शन देते हुए लिखा,

"लैजेंड विद लैजेंड"
Ad

WWE में काफी ज्यादा सफलता हासिल कर चुके हैं द ग्रेट खली

खली ने 2006 में WWE ज्वाइन किया था और 2014 तक वह लगातार कंपनी में काम करते दिखे थे। इसके बाद खली ने पार्ट टाइम रेसलर के रूप में काम करना शुरु किया था और वह बड़े इवेंट्स के लिए दिखते रहे हैं। पिछले साल ही कंपनी ने उन्हें अपनी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। 2007 में खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतते हुए इतिहास रच दिया था। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय रेसलर बने थे। खली ने 61 दिनों तक टाइटल अपने पास रखा था और उन्होंने केन तथा बतिस्ता जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड किया था।

खली ने WWE में समय कम करने के बाद भारत में रेसलिंग को बढ़ाना देना शुरु किया है। वह भारत में अपनी खुद की रेसलिंग अकादमी चला रहे हैं और फिलहाल राजनीति में भी सक्रिय हैं। खली को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और वह इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स पोस्ट करते रहते हैं। वह कई फिल्मों और टीवी शो में भी काम कर चुके हैं। खली को भारतीय टीवी शो बिग बॉस में भी देखा गया था।

कपिल देव की बात करें तो वह क्रिकेट के सबसे महान ऑल राउंडर्स में से एक हैं। कपिल की कप्तानी में ही भारत ने 1983 में वेस्टइंडीज को हराते हुए पहली बार विश्व कप का खिताब जीता था। कपिल देव भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications