भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali का नया टैटू आया सामने, खूबसूरत शब्द देखकर आप भी हो जाएंगे गदगद 

देखिए WWE दिग्गज द ग्रेट खली का खास टैटू?
देखिए WWE दिग्गज द ग्रेट खली का खास टैटू?

The Great Khali New Tattoo: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार वो अपने टैटू के कारण चर्चा में चल रहे हैं। उन्होंने एक नया टैटू बनवाया है, जिससे लगभग उनकी पूरी बांह ढक गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी क्लिप साझा की।

Ad

आपको बता दें खली ने कुछ समय पहले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के जैसा टैटू अपनी गर्दन में बनवाया था। उन्होंने एक दहाड़ता हुआ बाघ अपनी गर्दन पर बनाया था और इंस्टाग्राम पर फैंस ने उस टैटू को काफी पंसद किया था।

खली ने अब एक और खास टैटू बनाया है। उन्होंने इसके जरिए अपनी मां को भी ट्रिब्यूट दिया है, जिसमें हिंदी में मेरी मां शब्द लिखा है। वैसे देखा जाए तो उनका ये टैटू काफी जबरदस्त लग रहा है।

Ad

द ग्रेट खली ने WWE में काफी अच्छा काम किया था। फैंस ने उन्हें हमेशा पसंद किया। कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी भी रही थी। कुछ साल पहले कंपनी ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया था। अंडरटेकर के साथ उनकी फ्यूड को आज भी फैंस याद करते हैं।

WWE दिग्गज द अंडरटेकर को लेकर दिया था बयान

खली ने साल 2006 में WWE SmackDown में डेब्यू कर सबसे पहले अंडरटेकर को अपना निशाना बनाया था। कुछ समय पहले Times of India को खली ने इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने टेकर के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था,

सबसे पहले बता दूं कि जो आपको टीवी पर देखने को मिलता है वो रियल है। फाइटर्स को जो दर्द महसूस होता है और वो जो खून बहाते हैं, सब रियल होता है। हमें जो चोटें लगती हैं...मुझे संदेह है कि दुनिया में किसी भी स्पोर्ट्सपर्सन को इतनी चोटें लगी होंगी। इसी तरह स्टेज पर आप जो दुश्मनी देखते हैं वो रियल है। रिंंग के बाहर दो रेसलर्स के बीच अच्छा तालमेल हो सकता है, इसका मतलब ये नहीं कि वो दोनों दोस्त हैं। मैच की नाराजगी अभी भी बनी हुई है।

youtube-cover

WWE में खली को शुरूआती दो साल कंपनी ने बड़ा पुश दिया था। इसका फायदा भी उन्होंने जबरदस्त अंदाज में उठाया था। साल 2007 में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी हासिल की थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications