भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali ने Roman Reigns के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस का जीता दिल

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) अब बन चुके हैं। 50 साल के भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने अब रोमन रेंस के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। पूर्व हैवीवेट चैंपियन खली ने ट्विटर पर ये तस्वीर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया।

Ad
Ad

खली के बारे में आप सभी जानते हैं। WWE में उन्होंने बहुत नाम कमाया। उनका WWE रन जबरदस्त रहा। कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। WWE में अंतिम बार साल 2018 में हुए Greatest Royal Rumble इवेंट में खली नज़र आए थे। Battleground 2017 में भी वो नज़र आए थे। रैंडी ऑर्टन के खिलाफ जिंदर महल की जीत में उन्होंने मदद की थी।

पिछले साल WWE ने खली को बहुत बड़ा सम्मान दिया था। कंपनी ने उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। साल 2013 में Raw में हुए मैच में रोमन रेंस और खली का आमना-सामना हुआ था।

WWE में अभी तक Roman Reigns ने शानदार काम किया

रेंस के लिए पिछले तीन साल बहुत ही शानदार रहे। अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था। उन्होंने इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से उनका रन बहुत ही जबरदस्त रहा। 850 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। अभी तक वो कई दिग्गजों को हरा चुके हैं। ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग, जॉन सीना, केविन ओवेंस, फिन बैलर और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गजों को वो धराशाई कर चुके हैं।

पिछला साल रेंस के लिए अच्छा रहा था और साल 2023 भी उनके लिए शानदार रहेगा। WWE ने उनके लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। WWE Royal Rumble 2023 में रेंस अब अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। उनका मुकाबला केविन ओवेंस के साथ होगा। अभी तक ओवेंस के साथ उनकी राइवलरी अच्छी रही है। कहा जा रहा है कि इस साल WWE WrestleMania 39 में रेंस का मुकाबला द रॉक के साथ होगा। इस ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications