भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali की द कपिल शर्मा शो में होगी एंट्री, हंसी और ठहाकों की फुहार से फैंस का जीतेंगे दिल

Pankaj
WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लेकर अहम जानकारी
WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लेकर अहम जानकारी

The Great Khali: द ग्रेट खली (The Great Khali) WWE में कदम रखने वाले सबसे सफल भारतीय सुपरस्टार हैं। रेसलिंग की दुनिया में उन्होंने बहुत नाम कमाया। अब वो रिंग में नज़र नहीं आते हैं लेकिन अपनी मौजूदगी से सभी जगह दिखाते हैं। आपको पता है कि इंस्टाग्राम पर खली का जलवा रहता हैं। उनके वीडियो फैंस को बहुत पसंद आते हैं। खैर अब खली के फैंस के लिए अच्छी खबर भी सामने आ गई है।

Ad

द कपिल शर्मा शो पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध हैं। खासतौर पर भारत में इसकी चर्चा ज्यादा रहती है। इस शो में कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने खास अंदाज में फैंस को हंसाते हैं। साथ ही साथ हमेशा कुछ गेस्ट भी शो में आते हैं। द कपिल शर्मा शो सीजन टू के आगामी एपिसोड में अब WWE दिग्गज द ग्रेट खली नज़र आएंगे। उन्हें गेस्ट के रूप में बुलाया गया है। इसका प्रोमो भी सामने आ गया है। प्रोमो के जरिए दिख रहा है कि खली से यहां पर कुछ चुलबुले सवाल पूछकर कपिल फैंस को हंसा रहे हैं। खली भी इस बार बहुत मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।

youtube-cover
Ad

WWE में The Great Khali ने बहुत नाम कमाया

खली को WWE ने साल 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। ये WWE का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। अब खली भी दिग्गजों की लिस्ट में आ गए हैं। WWE में अंतिम बार साल 2018 में हुए Greatest Royal Rumble इवेंट में खली नज़र आए थे। Battleground 2017 में भी वो नज़र आए थे। रैंडी ऑर्टन के खिलाफ जिंदर महल की जीत में उन्होंने मदद की थी।

फैंस एक बार खली की WWE रिंग में वापसी देखना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा। अपने खास अंदाज में वो फैंस का एक बार फिर दिल जीतेंगे। WWE ने भी उनके लिए कोई ना कोई प्लान फ्यूचर के लिए तैयार जरूर किया होगा। आपको बता दें WWE में खली की राइवलरी कुछ दिग्गजों के साथ रही थी। हाल ही में उन्होंने रोमन रेंस के साथ भी एक खास तस्वीर शेयर की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications