"Paul Heyman के हजार छोटे टुकड़े Brock Lesnar कर देंगे"- WWE हॉल ऑफ फेमर ने दिया चौंकाने वाला बयान

WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को धोखा दे दिया। आप ऐसा लैसनर के साथ नहीं कर सकते हैं। इसके बाद सभी को पता है कि ब्रॉक लैसनर क्या करेंगे। ये बात जरूर पॉल हेमन भी अब सोच रहे होंगे। पॉल हेमन से जरूर ब्रॉक लैसनर अपना बदला लेंगे। WWE हॉल ऑफ फेमर जैरी द किंग लॉलर ने भी कुछ ऐसा ही अब कह दिया है।

Ad

Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे

Royal Rumble 2022 में इस बार बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने आकर लैसनर के ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद पॉल हेमन ने भी WWE टाइटल रोमन रेंस को दे दिया था। रोमन रेंस ने इस टाइटल से लैसनर पर हमला किया। लैश्ले ने इसका फायदा उठाया और WWE चैंपियनशिप जीत ली। जैरी द किंग लॉलर ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

समोअन फैमिली के साथ हमेशा से पॉल हेमन ने अच्छा काम किया। पॉल हेमन ने एक बार फिर रेंस को स्वीकार कर लिया और हम पहले भी ये बात कर रहे थे। हमें नहीं पता कि ये एक प्लान था। एक अच्छे परिवार का फिर पॉल हेमन हिस्सा बन गए। ये बहुत ही शानदार अंदाज में पॉल हेमन ने लैसनर को धोखा दिया। ब्रॉक लैसनर अब पॉल हेमन को जरूर बुरी तरह तोड़ देंगे। पॉल हेमन के हजार छोटे टुकड़े लैसनर कर देंगे। मुझे पॉल हेमन की चिंता हो रही है। उन्होंने अपने आप को खतरे में डाल दिया है। ये काम पॉल हेमन पहले भी कर चुके हैं लेकिन इस बार लैसनर के साथ ये हुआ।

WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच मुकाबला होगा। अब ये राइवलरी बहुत ही खतरनाक होगी। फैंस को इस राइवलरी में काफी मजा आएगा। पॉल हेमन का रोल भी बहुत तगड़ा रहेगा। रोमन रेंस के साथ एक बार फिर पॉल हेमन चले गए। लैसनर जरूर अपना बदला पॉल हेमन से लेंगे। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का आमना-सामना हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications