WWE हॉल ऑफ फेमर लिटा(Lita) ने हाल ही में अपने ट्वीच स्ट्रीम पर एक बड़ा खुलासा किया है। इस WWE हॉल ऑफ फेमर ने कहा कि वो ऐज(Edge) के साथ कंट्रोवर्सियल सैगमेंट के लिए तैयार नहीं थी। साल 2005 में रॉ(RAW) में ऐज और लिटा का सैगमेंट हुआ था। जिसमें रिंग के अंदर काफी इनप्रोप्रीइट एक्शन दिखाए गए थे। ऐज WWE टाइटल जीतने का जश्न मना रहे थे।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी उम्र से काफी छोटे नजर आते हैं और 3 जो बड़े दिखाई देते हैंWWE दिग्गज लिटा ने किया बहुत बड़ा खुलासासाल 2006 में न्यू ईयर रिवोल्यूशन इवेंट में ऐज ने जॉन सीना के ऊपर मनी इऩ द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था। ऐज ने जॉन सीना को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद लिटा और ऐज ने बीच रिंग में इसका जश्न मनाया था। यहां काफी गलत सीन इन दोनों के बीच दिखाए गए थे। इस सैगमेंट को लेकर काफी विवाद हुआ था। ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे लिटा ने कहा कि WWE की तरफ से मुझे धमकी दी गई थी और कहा गया था कि अगर उन्होंने वो सैगमेंट ऐज के साथ नहीं किया तो उन्हें निकाल दिया जाएगा। इसके बाद लिटा ने ये भी कहा कि जॉन सीना, ऐज और क्रू मेंबर्स ने इस सैगमेंट को रोकने की पूरी कोशिश की थी लेकिन विंस मैकमैहन को ये पसंद था। One night after defeating John Cena for the WWE Championship, Edge celebrated with a raunchy show in the middle of the ring with Lita. Car crash TV at its best / worst. pic.twitter.com/t0OfHxREla— MAIN EVENTS (@maineventsmcr) January 9, 2021लिटा ने WWE विमेंस चैंपियनशिप चार बार हासिल की है। विमेंस डिवीजन की वो सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं। साल 2014 में लिटा को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। साल 2018 में पहली बार जो विमेंस रंबल मैच हुआ था उसमें लिटा ने वापसी की थी। उनकी सरप्राइज एंट्री देखने को मिली थी। इसी साल विमेंस का पहला पीपीवी Evolution हुआ था। इसमें भी लिटा ने वापसी की थी। विमेंस डिवीजन में लिटा का बहुत बडा़ नाम है। कई दिग्गजों के साथ उनके कई सैगमेंट ऐसे हैं जो आज भी फैंस को याद है। ऐज के साथ उनकी स्टोरीलाइन बहुत ही शानदार चली थी। फैंस इस चीज को बार-बार याद करते हैं। विमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में लिटा का बहुत बड़ा हाथ है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।