'ब्लडलाइन के खूंखार सदस्य से मिल सकती है हार'- Roman Reigns को लेकर WWE दिग्गज का दावा

WWE
WWE दिग्गज ने दिया बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Big Loss Predicted: 16 अगस्त, 2024 को WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर नई ब्लडलाइन ने तगड़ा अटैक किया था। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में उन्होंने वापसी कर अपना बदला लिया। हालांकि, रोमन और खूंखार रेसलर जेकब फाटू का ब्रॉल फैंस को देखने को नहीं मिला। WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी ने अब बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि रोमन को फाटू के खिलाफ वन-ऑन-वन जाना चाहिए।

रोमन रेंस ने वापसी करते हुए टामा टोंगा, टांगा लोआ और सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया। कुछ देर बाद जेकब फाटू रिंग में रोमन से लड़ने आए लेकिन सोलो सिकोआ ने उन्हें रिंग बाहर खींच दिया। हालांकि, ये चीज किसी को समझ नहीं आई। ऐसा लग रहा है कि WWE द्वारा रोमन और फाटू के लिए कुछ अलग प्लान किया जा रहा है। आने वाले समय में इसका खुलासा जरूर हो जाएगा।

Busted Open पॉडकास्ट में बोलते हुए मार्क हेनरी ने रोमन रेंस और मार्क हेनरी को आमने-सामने देखने की इच्छा व्यक्त की। दुनिया के सबसे ताकतवर रेसलर ने कहा,

कैसा रहेगा अगर कोडी रोड्स से पहले जेकब फाटू का मुकाबला रोमन रेंस से हो। ब्लडलाइन की मदद से रोमन के खिलाफ फाटू की जीत हो जाए। इसके बाद सोलो सिकोआ से जेकब कह सकते हैं कि उन्होंने ऐसा किया है जो आप नहीं कर पाए। वो सोलो से कहें कि मैंने रोमन को हराया है। फिर ब्लडलाइन की स्टोरी और ट्राइबल चीफ के पद की जंग और मजेदार हो जाएगी।

वैसे कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि बहुत जल्द रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला देखने को मिलेगा। मार्क हेनरी चाहते हैं कि रोमन के खिलाफ फाटू की जीत हो। वहां से फिर स्टोरी में और रोमांच पैदा हो जाएगा। अब देखना होगा कि कंपनी द्वारा आगे जाकर क्या फैसला लिया जाता है।

WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस का होगा तगड़ा मैच

कोडी रोड्स और रोमन रेंस अब साथ में काम करते हुए नज़र आएंगे। Bad Blood में इन दोनों का मुकाबला सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के साथ होगा। कंपनी ने इस बड़े मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। आने वाले कुछ हफ्तों में इनकी राइवलरी में काफी बवाल देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications