'लोग भूल जाते हैं कि उन्हें...'- रोमन रेंस की महानता पर WWE हॉल ऑफ फेमर का तीखा बयान, आलोचकों को भी दिया कड़ा जबाव

wwe
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आया बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Mark Henry Speaks About Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। पिछले चार साल उन्होंने एक अलग लेवल पर काम किया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी ने अब उनकी महानता को लेकर तीखा बयान दिया है।

Ad

रोमन रेंस ने अपने ऐतिहासिक टाइटल रन के दौरान कई दिग्गजों को हराया। उन्होंने पॉल हेमन के साथ मिलकर ब्लडलाइन का निर्माण किया। इस ग्रुप में काम करने वाले सभी मेंबर्स को उनकी वजह से अच्छी सफलता मिली। कोडी रोड्स ने इस साल WrestleMania 40 में रोमन को हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी।

हाल ही में Six Feet Under with Mark Calaway पॉडकास्ट पर दिग्गज मार्क हेनरी ने शिरकत की। उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान रोमन रेंस को लेकर उन्होंने कहा,

लोग रोमन रेंस के बारे में बात करते हैं। लोग भूल जाते हैं कि उन्हें ल्यूकीमिया है। उनके लिए वो करना बहुत कठिन है जो इस समय कर रहे हैं। ऐसे दिन भी आते हैं जब उनको उठने का और वर्कआउट करने का मन नहीं होता है। ताकि वो WrestleMania 40 में ल्यूकीमिया के साथ वैसे ही दिखें। मुझे लगता है कि कठोरता और महानता के लेवल के रूप में उन्होंने तीन साल में कितने लोगों को ऊपर उठाया।
Ad

मार्क हेनरी ने रेंस के ऊपर सवाल उठाने वाले उनके आलोचकों को सही जवाब दिया है। ल्यूकीमिया जैसी घातक बीमारी होने के बावजूद रोमन ने कभी हार नहीं मानी। वो अपने गेम को उच्च लेवल पर लेकर गए। आज वो किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं।

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने अपनी एंट्री से किया सभी को खुश

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। उनकी एंट्री इतनी बेहतरीन थी कि सोशल मीडिया पर कई रिकॉर्ड टूट गए। रेंस की राइवलरी इस समय सिकोआ की नई ब्लडलाइन से चल रही है।

SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड रोमन के लिए अच्छा नहीं रहा। जेकब फाटू ने वापसी कर उनके ऊपर अटैक किया। इसके बाद सोलो सिकोआ ने अपनी ताकत दिखाकर उनकी हालत खराब कर दी। अब देखना होगा कि इनकी स्टोरी में आगे क्या कुछ नया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications