Roman Reigns और ब्लडलाइन स्टोरी पर Paul Heyman की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

wwe
WWE दिग्गज का खास बयान आया सामने (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Message About Roman Reigns Return: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया। इसके बाद वो SmackDown के लगातार दो एपिसोड में भी नज़र आए। उन्होंने सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन से टक्कर ली। खैर रोमन की WWE में वापसी को लेकर पॉल हेमन ने भी एक खास संदेश सोशल मीडिया के जरिए दिया है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। उनकी वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। समर की सबसे बड़ी पार्टी में आकर उन्होंने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। उनकी वजह से कोडी ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप आसानी से रिटेन की।

कई फैंस को लगा था कि रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन भी वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ना ही अभी तक जिमी उसो ने WWE टीवी पर एंट्री की है। रोमन ने अकेले ही आकर बवाल मचाया। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि बहुत जल्द हेमन और रेंस की जोड़ी का फिर से कमाल देखने को मिलेगा।

पॉल हेमन ने WWE में रोमन रेंस की वापसी के बारे में एक मैसेज देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। उन्होंने हेड ऑफ द टेबल की एंट्री और ब्लडलाइन स्टोरी की फोटोज तक पहुंचने के लिए एक लिंक भी साझा किया। हेमन ने लिखा,

असली ट्राइबल चीफ रोमन रेंस की वापसी। ब्लडलाइन स्टोरी के बिहाइंड द सीन्स।
Ad

WWE SmackDown में पॉल हेमन के ऊपर हुआ था खतरनाक अटैक

29 जून, 2024 को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में पॉल हेमन ने सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया था। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। तब से हेमन WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी के बारे में अभी तक कोई क्लियर जानकारी सामने नहीं आई है।

रोमन रेंस भी एक बार फिर ब्रेक पर चले गए हैं। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में उन्होंने एंट्री नहीं की। कहा जा रहा है कि सितंबर के मध्य में उनकी वापसी होगी। वापस आने के बाद वो अपनी राइवलरी सिकोआ के साथ जारी रखेंगे। देखना होगा कि इनकी फ्यूड में आगे क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications