Jey Uso Potential Challenger: WWE WrestleMania 41 जे उसो (Jey Uso) के लिए शानदार रहा। उन्होंने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की। अपने करियर में पहली बार जे ने वर्ल्ड टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्हें कंपनी द्वारा इस बार बड़ा तोहफा दिया गया है। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि जे का पहला प्रतिद्वंदी कौन होगा। हॉल ऑफ फेमर और जे के पिता रिकिशी ने अब इस बारे में अपने विचार व्यक्त किए हैं।
Off The Top पॉडकास्ट पर रिकिशी ने कहा,
मुझे लगता है कि जेकब फाटू के साथ मुकाला काफी रोमांचक होगा। फाटू पहले जीत चुके हैं तो अब फैंस के बीच दिलचस्पी पैदा हो गई है। ऐसा इसलिए नहीं है कि वो फैमिली है। आप जानते हैं कि वो एक बेहतरीन मैच दे सकते हैं। इसे पूरी दुनिया देखना पसंद करेगी। वो शो को चुराना जानते हैं। रिंग के अंदर और बाहर काम करने के लिए मामले में हमारे पास महान मानसिकता वाले लोग हैं। मुझे लगता है कि ये रोमांचक होगा। चैंपियनशिप बनाम चैंपियनशिप। इसे तुरंत खत्म ना करें। बीज बोना अभी शुरू कर सकते हैं। ये सभी के लिए अच्छी बात हो सकती है।
WWE Raw में जे उसो ने मनाया जश्न
जे उसो का काम पिछले कुछ सालों में जबरदस्त रहा है। फैंस का पूरी तरह समर्थन उनके पास रहा है। इस साल की शुरुआत में WWE ने उन्हें बड़ा पुश दिया। जे ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता और इसके बाद उन्होंने गुंथर को अपने मेनिया प्रतिद्वंदी के रूप में चुना। दोनों की राइवलरी शानदार रही, जिसमें जिमी उसो भी शामिल रहे। हालांकि, जिमी की हालत द रिंग जनरल ने खराब कर दी थी।
Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जे ने अपनी जीत का जश्न मनाया। उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया। सैमी ज़ेन ने भी वापसी की और उन्हें गले लगाया। जिमी उसो ने आकर इस पल का मजा लिया। Raw के आगामी एपिसोड में अब सभी की नजरें होंगी। वहां पर जे को उनका पहला दुश्मन मिल सकता है। WWE द्वारा अब ज्यादा इंतजार नहीं कराया जाएगा।