'बहुत पैसा लाने वाले हैं'- रोमन रेंस की WWE में वापसी को लेकर नए ट्राइबल चीफ के पिता और दिग्गज ने किया बहुत बड़ा दावा

WWE
पढ़िए WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर क्या कहा? (Photo: WWE.com)

Rikishi On Roman Reigns WWE Return: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की एंट्री का इंतजार सभी फैंस कर रहे हैं। दिग्गज रिकिशी (Rikishi) भी इसके लिए काफी उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने खुलासा किया है कि ब्लडलाइन का मेन गाय कौन है। साथ ही साथ उन्होंने रेंस की वापसी पर भी बड़ा दावा किया है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से WWE रिंग में अभी तक हेड ऑफ द टेबल की वापसी नहीं हुई है। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन पर सोलो सिकोआ ने कब्जा कर लिया है। वो अब नए ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। सिकोआ की नई ब्लडलाइन में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हो गए हैं।

सिकोआ ने दावा किया है कि रोमन रेंस को वापसी के बाद उन्हें अपने लीडर के रूप में एक्नॉलेज करना होगा। Off The Top पॉडकास्ट पर सिकोआ के पिता रिकिशी ने कहा कि WWE में पिछले कुछ सालों से उनके परिवार ने कब्जा जमाकर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि मेन गाय (रोमन रेंस) के ना होने के बावजूद WWE में अनोआ'ई का जलवा कायम है। रिकिशी ने कहा,

ब्लडलाइन ने पिछले चार-पांच सालों से WWE पर कब्जा किया है और आप इसे आसानी से नहीं तोड़ सकते हैं। वो अभी भी मेन गाय के बिना काम संभाले हुए हैं। मेन गाय कौन है? रोमन रेंस।

हॉल ऑफ फेमर ने रोमन रेंस की वापसी पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

चलो आप ये सब लिख सकते हैं। जब रोमन रेंस वापस आएंगे, बेहतर होगा कि आपके पास WWE/TKO का बैंक अकाउंट भरने के लिए पर्याप्त मात्रा में ट्रक हों। क्योंकि रोमन पूरी दुनिया में बिकने वाले हैं, जहां WWE ने उन्हें बुक किया है। रोमन बहुत पैसा लाने वाले हैं क्योंकि उनके शो हर जगह बिक जाएंगे।

youtube-cover
Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस वापसी करेंगे?

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि SummerSlam 2024 में रोमन रेंस वापसी करेंगे। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। कहा जा रहा है कि इस मुकाबले में आकर सिकोआ के ऊपर रेंस अटैक कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर ब्लडलाइन की कहानी में और भी मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications